अब QR कोड से घर बैठे संपत्तिकर भुगतान

Updated on 01-03-2025 01:46 PM

भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई के सभी वार्ड में अब लोगों के घर के बाहर क्यू आर कोड लगाए जाएंगे जिससे उन्हें सम्पत्ति कर जमा करने के लिए निगम काउंटर की कतार में खड़े नहीं होना पड़ेगा, लोग अपने घर से ही क्यू आर कोड स्केन कर सम्पत्ति कर समय पर जमा कर सकेंगे। शुक्रवार सुबह नेहरू नगर जोन कार्यालय में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने दो प्रमुख जनसुविधाओं का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर महापौर नीरज पाल, निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय, भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। आपको बता दें कि शुक्रवार को जिन दो महत्वपूर्ण सुविधाओं का वैशाली नगर विधायक ने शुभारंभ किया उनमें से पहली क्यू आर कोड के माध्यम से सम्पत्ति कर जमा करने की है।

एचडीएफसी बैंक ने निगम प्रशासन से सहमति लेकर नि:शुल्क सभी आवासों के बाहर क्यू आर कोड बना कर वितरण का निर्णय लिया है। इसके लिए निगम प्रशासन को कोई भी राशि एचडीएफसी बैंक को अदा नहीं करनी पड़ी है। घरों के बाहर क्यू आर कोड चस्पा होने से लोग अपना सम्पत्ति कर आसानी से बगैर काउंटर की कतार में लगे समय पर जमा कर सकेंगे। बताया गया है कि जल्द ही अब क्यू आर कोड लोगों के घरों तक पहुंचाया जा रहा है। निदान ऐप की लांचिंग, सफाई संबंधी शिकायतों का होगा निदान:-

वैशाली नगर विधानसभा में निदान नामक ऐप की लांचिंग भी विधायक रिकेश सेन ने की है। यह ऐप वैशाली नगर क्षेत्र के सभी 37 वार्ड के लिए शुरू किया गया है जिसमें आस पास की गलियों सहित नाली आदि की सफाई की आनलाईन शिकायत वार्ड के रहवासी कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि शिकायत अपलोड होने के 24 घंटे के भीतर समस्या का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जाएगा।


इस सुविधा के शुरू होने से वार्डवासियों को सफाई को लेकर की जा रही शिकायत पर अब पार्षद, निगम या जनप्रतिनिधियों को नहीं खोजना पड़ेगा बल्कि समस्या निराकरण करने वाले आनलाईन शिकायत पर स्वयं संबंधित स्थान पर पहुंच 24 घंटे के भीतर सफाई करवा कर समस्या का निदान करने तत्पर होंगे। निगम के अधिकारियों की एक टीम इस निदान ऐप पर आई शिकायतों की मानीटरिंग करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.