अब कमर जावेद बाजवा जा रहे अमेरिका

Updated on 04-10-2022 05:39 PM

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा लगभग सप्ताहभर के लिए अमेरिका जा रहे हैं। खास बात है कि इस दौरे ने एक बार फिर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच बढ़ती नजदीकियों की अटकलों को हवा दी है। इस दौरान वह राष्ट्रपति जो बाइडन सरकार के कई मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले वह साल 2019 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ अमेरिका गए थे।

कहा जा रहा है कि पाकिस्तान सैन्य और आर्थिक सहयोग चाहता है। इसलिए बाजवा अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन, खुफिया अधिकारी एवरिड डी हैन्स और सीआईए निदेशक विलियम जे बर्न्स से मिल सकते हैं। खास बात है कि इससे पहले बाजवा और ऑस्टिन के बीच फोन पर भी बात हुई थी और उस दौरान साझा हितों, रक्षा समेत कई मुद्दों पर बात हुई थी।

18 अगस्त को यूएस सेंट्रल कमांड के कमांडर जनरल माइकल ई कुरिला ने पाकिस्तान आर्मी जनरल हेडक्वार्टर्स (GHQ) में जनरल बाजवा के साथ बैठक की थी। उस दौरान सैन्य संबंधों, रक्षा समेत कई मुद्दे उठाए गए थे।

आगामी अमेरिका यात्रा पर बाजवा पाकिस्तान के मामलों में दिलचस्पी रखने वाले अलग-अलग थिंक टैंक्स और अन्य स्कॉलर्स से बात कर सकते हैं। खबरें हैं कि सीआईए और आईएसआई ने काम करने के लिए मंच को दोबारा तैयार किया है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि इस्लामाबाद FATF में राहत समेत अमेरिका से काफी समर्थन मांग रहा है।

F-16 को लेकर भारत जता चुका है आपत्ति
अमेरिका की तरफ से पाकिस्तान को F-16 से जुड़ी आर्थिक मदद पर भारत सवाल उठा चुका है। हालांकि, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की तरफ से आतंकवाद के विरोध का हवाला देकर अमेरिका के कदम का बचाव किया था। इधर, अमेरिका गए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि पाकिस्तान को दी जा रही इस आपूर्ति पर कोई बेवकूफ नहीं बन सकता।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.