छत्‍तीसगढ़ में अब बारिश पर लगा ब्रेक, मानसून की विदाई को लेकर IMD ने दिया अपडेट

Updated on 01-10-2024 12:20 PM

रायपुर । छत्‍तीसगढ़ में मानसून की वापसी को अब 12 दिन शेष हैं। इन बचे हुए दिनों में अच्छी बारिश के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह कोई मजबूत सिस्टम बनने की संभावना कम ही है।

इससे ऐसा लग रहा है कि अब मानसून की वापसी में एक-दो दिन ही बारिश हो सकती है। बारिश का सिस्टम कमजोर पड़ने से दिन का पारा 33 से 35 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।

रात का पारा भी सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का कोटा इस सीजन का पूरा हो चुका है। सिर्फ चार जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश दर्ज की गई है।

हो रही है खंड बारिश

हवा में आ रही नमी के कारण हल्की बूंदाबांदी रायपुर समेत कई जिलों में हो रही है। इस बारिश से भी तापमान में कमी नहीं हो रही है। रायपुर में सोमवार को कुछ इलाकों में वर्षा हुई और कई जगहों पर धूप खिली रही। मौसम विभाग का मानना है कि दशहरा के बाद ही तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा। दशहरा के बाद उत्तर की ठंडी हवाओं की आवाजाही शुरू होती है।

रायपुर में रहेगा ऐसा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक अभी कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। सिर्फ हवा की नमी के असर से ही बारिश हो रही है। मंगलवार को भी रायपुर में हल्की बूंदबांदी की संभावना बनी रहेगी। दिन का तापमान 35 और रात का 26 डिग्री रहने की संभावना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.