अब बेटे के लिए दम लगाएंगे रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस तीसरी लिस्ट का विश्लेषण समझिए

Updated on 12-09-2024 02:45 PM
नई दिल्ली: आखिर लंबे इंतजार के बाद पर की आधी रात कांग्रेस ने हरियाणा की 40 सीटें और आज 5 और सीटों पर अपनी उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया। जबकि बची सीटों पर उम्मीदवारी की तस्वीर साफ होना अभी बाकी है। अभी तक 90 में से 88 सीटों पर तस्वीर साफ हो चुकी है। इस लिस्ट में जो अहम नाम सामने आए, उसमें कैथल से उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला का नाम महत्वपूर्ण है। आदित्य कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे हैं। हालांकि उन्हें टिकट मिलने की चर्चा पहले से ही चल रही थी। सूत्रों के मुताबिक, रणदीप सुरजेवाला ने अपने बेटे को टिकट दिलाने के लिए पूरा जोर लगा दिया था।

रणदीप सुरजेवाला के बेटे को टिकट

रणदीप ने अपने बेटे की सियासी पारी की शुरुआत के लिए अपनी घरेलू सीट कैथल को ही चुनना बेहतर समझा। वहीं पार्टी ने खुला से पूर्व डिप्टी सीएम चंद्र मोहन को एक बार फिर मौका दिया है। जबकि पलवल सीट से करण दलाल को टिकट दिया गया है। करण दलाल पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नजदीकी रिश्तों में माने जाते हैं। मुलाना से पार्टी पूजा चौधरी को टिकट दिया है, जो अंबाला से सांसद वरुण चौधरी की पत्नी है। उल्लेखनीय है कि वरुण चौधरी के लोकसभा लड़ने के चलते यह सीट खाली हुई है। जबकि अंबाला से पार्टी ने अपने सीनियर नेता चौधरी निर्मल सिंह को उतारा है। हालांकि अंबाला कैंट फिर साफ नहीं हो सकी, सूत्रों के मुताबिक फिलहाल फांसी हुई है। इस सीट पर निर्मल सिंह अपनी बेटी के लिए टिकट चाहते हैं।

इन्हें भी मिला टिकट

पार्टी ने फरीदाबाद से लखन कुमार सिंगला को टिकट दिया है, जबकि बल्लभगढ़ से पराग शर्मा को मौका दिया गया है। पराग शर्मा संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की भरोसेमंद मानी जाती हैं। कलायत सीट से हिसार के लोकसभा सांसद जयप्रकाश साहरान के बेटे विकास सहरान को मौका दिया गया है। जबकि बाढ़डा सीट से राज्य के पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल के दामाद सोमवीर श्योरान को उतारा है। 2019 में यहां से बंसीलाल के बेटे रणबीर महेंद्रा चुनाव लड़े थे, जो फिलहाल तोशाम से मैदान में है। अंबाला कैंट, पानीपत ग्रामीण, रनिया, उकलाना, भिवानी, तिगांव व नारनौद पर उम्मीदवारी की तस्वीर साफ होना रहती है।

वही पार्टी ने हिसार से रामनिवास रारा, भवानी खेड़ा से प्रदीप नरवाल, ऐलनाबाद से भारत सिंह बेनीवाल, आदमपुर से चंद्रप्रकाश को उम्मीदवार बनाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.