अब सौरव गांगुली ने विराट कोहली को दिया उन्हीं के अंदाज में जवाब, उठाया बड़ा कदम!

Updated on 18-04-2023 08:53 PM
नई दिल्ली: विराट कोहली और सौरव गांगुली की टकरार अब सोशल मीडिया पर चल रही है। खबरों की मानें तो भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने सीनियर और पूर्व बीसीसीआई प्रमुख गांगुली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया था। इसके बाद सौरव गांगुली ने भी कोहली को अनफॉलो कर दिया है। खबरों की मानें तो रॉयल चैलेंसर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले से पहले ये दोनों एक-दूसरे को फॉलो कर रहे थे।
दिल्ली और बैंगलोर के मैच के बाद कोहली और गांगुली ने न तो एक-दूसरे से बात की और न ही हाथ मिलाया। इसे फैंस कप्तानी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद विवाद की वजह से कोहली ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी, जबकि उससे पहले ही टी-20 कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था और वनडे में उन्हें बीसीसीआई ने हटा दिया था।

इसके बाद विराट का कहना था कि सिलेक्टर्स और बीसीसीआई की ओर से कोई बात नहीं की गई, जबकि बोर्ड का कहना था कि उन्हें भारतीय T20 टीम की कप्तानी छोड़ने से मना किया गया था, लेकिन वह नहीं माने। कोहली के फैंस मानते हैं कि इस पूरे मामले में सौरव गांगुली ने अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, गांगुली ने हमेशा इन आरोपों से इनकार किया।

इस बीच, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच में आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए कोहली पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। डेवोन कॉन्वे (45 रन पर 83) और शिवम दूबे (27 रन पर 52 रन) की अर्धशतकीय पारी ने सीएसके को 226/6 पर पहुंचा दिया। सीएसके के गेंदबाजों ने ग्लेन मैक्सवेल (36 रन पर 76 रन) और फाफ डु प्लेसिस (33 रन पर 62) की तूफानी पारी के बावजूद आरसीबी को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया और अपनी टीम को आठ रन से जीत दिला दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
Advt.