अब iPhone बनाएगी TATA, ऐपल सप्लायर विस्ट्रॉन से समेटा कारोबार, टाटा ग्रुप को बेच रही प्लांट

Updated on 24-05-2023 07:35 PM
नई दिल्ली: अब बाजार में जल्द ही आपको टाटा (TATA) के बने आईफोन (iPhone) देखने को मिलने वाले हैं। दरअसल भारत में एपल (Apple) का आईफोन (iPhone) बनाने वाली कंपनी विस्ट्रॉन ने अपना कामकाज समेट लिया है। एपल सप्लायर विस्ट्रॉन (Wistron Corp.) ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। विस्ट्रॉन (Wistron Corp.) ऐसे समय में भारत से अपने बिजनेस को समेट रही है, जब फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन भारत में एपल के ही प्रोडक्ट बनाने के लिए तेजी से अपने कारोबार को बढ़ा रही हैं। ताइवान की कंपनी विस्ट्रॉन का प्लांट बेंगलुरु के बाहर नरसापुरा में है। बेंगलुरु के पास कोलार में विस्ट्रॉन (Wistron Corp.) की आईफोन (iPhone) असेंबली यूनिट को टाटा ग्रुप को बेचने की तैयारी चल रही हैं। टाटा ग्रुप (Tata Group) इस समय कोलार के विस्ट्रॉन (Wistron Corp.) आईफोन असेंबलिंग यूनिट में आईफोन 15 मॉडल की असेंबलिंग का ट्रायल कर रही है।

इस वजह से समेटा कारोबार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपल की शर्तों के आधार पर विस्ट्रॉन को यहां पर बिजनस करने पर मुनाफा नहीं हो रहा था। भारत में एपल के बिजनस के जरिए पैसा नहीं कमा पाने के बाद कंपनी अब अपने कारोबार को समेट रही है। बता दें कि विस्ट्रॉन ने साल 2008 में इंडियन मार्केट में अपना बिजनस शुरू किया था। कंपनी ने शुरू में लैपटॉप और पीसी आदि के लिए प्रोडक्ट को रिपेयर करने की यूनिट शुरू की थी। इसके बाद साल 2017 में कंपनी ने अपने बिजनस को आगे बढ़ाया और आईफोन बनाना शुरू किया।

आईफोन 15 के मॉडल की टेस्टिंग कर रहा टाटा

टाटा ग्रुप अभी आईफोन 15 के मॉडल को असेंबल करने के लिए टेस्टिंग कर रहा है। टाटा ग्रुप जल्द ही विस्ट्रॉन के इस प्लांट को टेकओवर करेगी, इसके बाद भारत को एपल प्रोडक्ट्स के लिए अपनी पहली स्वदेशी प्रोडक्शन कंपनी मिल जाएगी। बता दें कि Tata group और विस्ट्रॉन के बीच यह डील अभी पूरा होना बाकी है, लेकिन टाटा के एग्जीक्यूटिव ने कोलार की विस्ट्रॉन यूनिट में कामकाज संभाल लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.