अब अप्रोच नहीं बदलेंगे... सेमीफाइनल से पहले रोहित शर्मा को लेकर बचपन के कोच का बड़ा दावा

Updated on 14-11-2023 03:00 PM
रुपेश सिंह (मुंबई): अगर मैं ओपनर होता तो मेरे आंकड़े रोहित शर्मा के आंकड़ों के मुकाबले आधे भी नहीं होते। उनके आंकड़े अतुलनीय हैं। अगर विराट कोहली क्रिकेट में बड़ा नाम हैं तो उसकी वजह यह है कि विराट के पास रोहित जैसा ओपनर है। विराट कोहली यह बयान खेल पर रोहित के प्रभाव का लेखा-जोखा है। विराट का कहना है कि रोहित जिस तरह की टीम को तेज शुरुआत दिलाते हैं उससे उनका काम आसान हो जाता है। रोहित के पहले कोच दिनेश लाड भी इस बात से इत्तेफाक रखते हैं और उनका मानना है कि इस वर्ल्ड कप में एक अलग ही स्तर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी बैटिंग ही टीम इंडिया को अन्य टीमों से अलग बना रही है। कोच का कहना है कि रोहित को नॉकआउट अपनी बैटिंग का अटैकिंग अंदाज नहीं बदलना चाहिए।


वीरू से तुलना

रोहित के बचपन के कोच रहे दिनेश ने कहा, 'अटैकिंग खेल रोहित को शुरू से ही पसंद था और वह खेल इस वर्ल्ड कप में खुल कर आया है। स्टार्ट बहुत मायने रखता है और रोहित टीम इंडिया को वही स्टार्ट दे रहे हैं। टीम इंडिया का पावरप्ले का खेल ही एक तरह से मैच का परिणाम तय कर दे रहा है।' रोहित के खेल की किसी पूर्व क्रिकेटर के खेल के साथ तुलना के सवाल पर उन्होंने कहा, 'तुलना करना तो सही नहीं। सभी का अपना अंदाज होता है। अलग तकनीक होती है। लेकिन फिर भी यदि मुझे तुलना करने को कहा जाए तो मैं रोहित के खेल की तुलना वीरेंद्र सहवाग के खेल के साथ करूंगा। वीरू का साफ नजरिया था, अगर गेंद ढीली है तो उसे मारूंगा, चाहे वह पारी की पहली गेंद हो या आखिरी। रोहित भी ऐसे ही सोचते हैं।'

दोनों गुण हैं इनमें

अटैकिंग खेल में जोखिम भी ज्यादा होता है और न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच में जोखिम भरे खेल के सवाल पर दिनेश ने कहा, 'अब अप्रोच में बदलाव सही नहीं होगा। सारी स्ट्रैटिजी नए सिरे से बनानी होगी। इसलिए मुझे नहीं लगता कि रोहित कुछ अलग अप्रोच के साथ उतरेंगे। टीम में सभी की अपनी-अपनी जिम्मेदारी है। रोहित ने एक तेज शुरुआत दिलाने का जिम्मा उठा रखा है और वह इसे अभी तक बखूबी निभाते आए हैं और आगे भी निभाएंगे। रही बात संभलकर खेलने कि तो वह स्थिति पर निर्भर करता है। याद कीजिए लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया मैच। आप उसमें रोहित की पारी को देखिए। पारी को लड़खड़ाता देख कितनी खूबसूरती के साथ उसने अपना गेम बदला और टीम को एक सुरक्षित टोटल तक पहुंचाया।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.