अब वनांचल के बच्चे लिखेंगे डिजिटल भविष्य की नई इबारत

Updated on 17-02-2026 12:16 PM

सुकमा। सुकमा जिले के सुदूर वनांचलों में अब शिक्षा का नया सूर्याेदय हो रहा है। जंगलों की शांत फिज़ाओं के बीच आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की गूंज सुनाई देने लगी है। विष्णुदेव साय के ‘सशक्त छत्तीसगढ़’ विज़न को साकार करते हुए जिला प्रशासन ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के पोटाकेबिन (आवासीय विद्यालयों) में एआई आधारित शिक्षा की ऐतिहासिक शुरुआत की है। यह पहल नक्सल प्रभावित दूरस्थ वनांचल के बच्चों को डिजिटल युग की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगी।

शिक्षकों का सशक्तिकरणः परिवर्तन की पहली सीढ़ी  : 

कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में इस मिशन का शुभारंभ लाइवलीहुड कॉलेज, सुकमा से किया गया। शनिवार को आयोजित इस विशेष कार्यशाला में पोटाकेबिन विद्यालयों के शिक्षकों को अत्याधुनिक एआई टूल्स का व्यावहारिक एवं गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशासन का स्पष्ट मानना है जब शिक्षक तकनीक में दक्ष होंगे, तभी विद्यार्थी भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास से सामना कर पाएंगे।

क्यों है यह पहल ऐतिहासिक?

महानगरों में उपलब्ध महंगे कोचिंग संसाधनों जैसी सुविधाएँ अब सुदूर अंचलों में निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। एआई के माध्यम से विद्यार्थियों में कोडिंग, लॉजिकल थिंकिंग और समस्या समाधान क्षमता का विकास किया जाएगा। डिजिटल क्रांति की ओर कदम बढ़ाकर नक्सलवाद के साये से निकलकर अब सुकमा का युवा ‘कर्सर’ और ‘कीबोर्ड’ के जरिए वैश्विक मंच से जुड़ेगा।

कलेक्टर अमित कुमार ने बताया कि हमारा लक्ष्य सुकमा के बच्चों को केवल साक्षर बनाना नहीं, बल्कि उन्हें ग्लोबल मार्केट के लिए ‘फ्यूचर रेडी’ बनाना है। एआई आधारित शिक्षा से जुड़कर बच्चों को नई नई तकनीकी जानकारी प्राप्त होगी और इनके लिए रोजगार के अनंत अवसरों के द्वार खोलेगी।

शिक्षा का बदलता स्वरूप  : 

अब पोटाकेबिन विद्यालयों में पारंपरिक ब्लैकबोर्ड से आगे बढ़कर स्मार्ट लर्निंग मॉडल और स्मार्ट प्रोजेक्टर अपनाया जा रहा है। कठिन गणितीय गणनाएं हों या विज्ञान के जटिल सिद्धांत एआई टूल्स की सहायता से विद्यार्थी इन्हें सहज, रोचक और प्रयोगात्मक तरीके से समझ सकेंगे। यह पहल न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाएगी, बल्कि सुकमा को शिक्षा के एक नवाचारी मॉडल के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.