अब भारतीय के हाथों में यूट्यूब की कमान, जानिए कौन हैं नए सीईओ नील मोहन?

Updated on 17-02-2023 07:23 PM
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब (YouTube) के नए सीईओ का ऐलान हो गया है। यूट्यूब (YouTube) की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक (Alphabet Inc) ने गुरुवार को नए सीईओ के नाम की घोषणा की। कंपनी की पूर्व सीईओ सुसान वोज्स्की (Susan Wojcicki) के इस्तीफे के बाद भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक नील मोहन( Neal Mohan) को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। आपको बता दें कि नील मोहन यूट्यूब के पहले ऐसे कर्मचारी हैं, जिन्हें प्रमोशन के बाद कंपनी के सीईओ की कमान सौंपी गई है।


कौन हैं नील मोहन

भारतीय मूल के नील मोहन यूट्यूब के नए सीईओ और वाइस प्रेसिडेंट हैं। साल 2008 में नील यूट्यूब के साथ जुड़े थे। साल 2013 में कंपनी ने उन्हें 544 करोड़ रुपए का बोनस दिया था। यूट्यूब की मूल कंपनी अल्फाबेट की सीईओ सुंदर पिचाई (Sunder Pichai) भी भारतवंशी है। उन्होंने साल 2015 में चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर की जिम्मेदारी मिली। उनके काम को देखते हुए उन्हें शुरुआत से ही वोज्स्की का उत्तराधिकारी माना जा रहा था। उनके भीतर लीडरशिप क्वालिटी से वोज्स्की प्रभावित थी। नील मोहन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्लोरफाइड टेक्निकल सपोर्ट से की थी। उन्होंने एसेंचर में सीनियर एनालिस्ट के पद पर काम किया है। इसके अलावा उन्होंने डबलक्लिक इंक में 3 सालों तक कीम किया। इसके बाद उन्होंने करीब ढाई साल वाइस प्रेसिडेंट बिजनेस ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभाली। उनके पास माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) में काम का भी अनुभव है। साल 2008 में गूगल ने डबलक्लिक का अधिग्रहण कर लिया, जिसके बाद नील गूगल में शामिल हो गए।

वोज्स्की ने गैरेज से की थी कंपनी की शुरूआत

54 साल की सुसान वोज्स्की ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने परिवार, हेल्थ और पर्सनल लाइफ पर फोकस करने के लिए यूट्यूब पर अपने सफर को विराम दे दिया। साल 2014 में उन्होंने यूट्यूब के सीईओ की जिम्मेदारी संभाली। वोज्स्की ने 25 साल पहले अपने गैरेज से इस कंपनी की शुरूआत की थी। आज यूट्यूब सबसे बड़ा और पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बन गया है।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     16 June 2026
    नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
     16 June 2026
    नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
     16 June 2026
    नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
     16 June 2026
    मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
     15 June 2026
    नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
     15 June 2026
    नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
     15 June 2026
    नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
     15 June 2026
    नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
     13 June 2026
    नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
    Advt.