अब इस कंपनी के बहुरेंगे दिन, कुमार मंगलम बिड़ला फिर लौटे इसके बोर्ड में

Updated on 21-04-2023 07:29 PM
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी कंपनी वोडाफोना आइडिया (Vodafone Idea) के अच्छे दिन आने ही वाले हैं। इसकी वजह हैं आदित्य बिरला ग्रुप (Aditya Birla Group) के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla)। उन्होंने फिर से इस कंपनी के बोर्ड या निदेशकमंडल में आना स्वीकार कर लिया है। उनकी वापसी कल यानी 20 अप्रेल 2023 से ही प्रभावी हो गई है। उन्होंने कंपनी के बोर्ड में एडिशनल डाइरेक्टर (Additional Director) के रूप में वापसी की है। करीब दो साल पहले कुमार मंगलम बिड़ला वोडाफोन आइडिया के चेयरमैन हुआ करते थे। लेकिन तब उन्होंने यह पद छोड़ दिया था।

शेयर बाजार को दी सूचना


कल ही वोडाफोन आइडिया के बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर्स की बैठक हुई थी। उसी में कुमार मंगलम बिड़ला को नियुक्त करने का फैसला किया गया। स्टॉक एक्सचेंज को रेग्युलेटरी फाइलिंग में सूचित किया है कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की गुरुवार 20 अप्रैल को बैठक हुई है। उसमें कुमार मंगलम बिड़ला को एडिशन डायरेक्टर (नॉन एक्जीक्यूटिव नॉन इंडिपेंडेंट) नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि वोडाफोन आइडिया में आदित्य बिड़ला ग्रुप की 18.07 फीसदी हिस्सेदारी है।

आर्थिक संकट से गुजर रही है कंपनी


कभी अच्छे दिनों से गुजरने वाली कंपनी वोडाफोन आइडिया इन दिनों आर्थिक संकट से गुजर रही है। कंपनी पर करीब सवा दो लाख करोड़ रुपये का कर्ज और बकाया है। हालांकि सरकार ने बीते फरवरी में ही 16,133 करोड़ रुपये के बकाये को इक्विटी में बदल दिया था। तभी से इस कंपनी में अब सरकार की सबसे बड़ी हिस्सेदारी हो गई है। मतलब कि इस समय कंपनी में करीब 33 फीसदी शेयर सरकार के हैं।

कंपनी को पैसे की है जरूरत


इस समय कंपनी पर करीब सवा दो लाख करोड़ रुपये का कर्ज और बकाया है। साथ ही कंपनी को चलाने के लिए भी भारी रकम चाहिए। इस समय पूरे टेलिकॉम जगत में 5जी की हवा चल रही है। इसके साथ बहने के लिए बड़ा निवेश करना होगा। लेकिन इसके लिए कहीं से पैसे से जुगाड़ नहीं हो रहा है। हालांकि कंपनी के प्रमोटर की तरफ से लंबे समय पूंजी डालने की बात चल रही है। पर अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.