दिन बढ़ने के साथ अब बढ़ रही धड़कनें, 41 मजदूरों को निकालने के लिए इन 6 प्लान पर चल रहा काम

Updated on 27-11-2023 01:48 PM
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को निकालने की योजना पर लगातार काम किया जा रहा है। चार धाम ऑल वेदर रोड के तहत उत्तरकाशी के सिल्क्यारा में बनाए जा रहे सुरंग में 41 श्रमिक पिछले 16 दिन से फंसे हुए हैं। उन्हें निकालने के सभी विकल्पों पर काम तेजी से शुरू किया गया है। हालांकि, बचाव कार्य में लगी एजेंसियां अभी भी मुख्य सुरंग से मजदूरों को निकालने पर जोर दे रही हैं। इसे सबसे सुरक्षित विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। मुख्य सुरंग में जमा मलबे में टेलीस्कोपिक विधि से एस्केप टनल का निर्माण किया जा रहा है। करीब 48.6 मीटर तक 800 मिलीमीटर के एस्केप टनल का निर्माण किया जा चुका है। अब इस टनल के मैनुअल निर्माण की योजना पर विचार किया जा रहा है। इस कार्य के लिए विशेष रूप से सेना की मदद लेने की भी योजना है, ताकि कार्य को तेजी से करने में मदद मिले। वहीं, पीएम के प्रधान सचिव पीके मिश्रा सिल्क्यारा पहुंच गए हैं। गृह सचिव अजय भल्ला भी सिल्क्यारा पहुंचे हैं। उन्होंने टनल का जायजा लिया। उत्तराखंड के मुख्य सचिव भी मौके पर मौजूद हैं। अब छह प्लान पर काम चल रहा है।

रेस्क्यू कार्य में लगी एजेंसियां स्केप टनल को सबसे सुरक्षित और सबसे अधिक तेजी से श्रमिकों तक पहुंचाने का विकल्प मान रही है। यही वजह है कि इस योजना पर लगातार फोकस किया जा रहा है। सेना की मदद से मजदूरों को निकालने की योजना तैयार की गई है। बीआरओ के पूर्व डीजी लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने स्केप टनल के निर्माण को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि ऑगर मशीन के ब्लेड निकाल लिए गए हैं। खराब पाइप निकाला जा रहा है। दरअसल, शुक्रवार 24 नवंबर की रात ऑगर मशीन का ब्लेड मलबे के स्टील में फंस कर टूट गया था। इस कारण ऑगर मशीन से खुदाई का काम रोकना पड़ा। मशीन का ब्लेड के साथ पाइप भी मलबे में फंस गया था। अब इन्हें निकालने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा इस कार्य में सेना की मदद ली जा रही है। वर्टिकल टनल का निर्माण, मैनुअल खुदाई और मशीनों से खुदाई के विकल्पों पर भी काम किया जा रहा है। इन छह विकल्पों के जरिए 41 जानों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

बीआरओ के पूर्व डीजी का बड़ा बयान


सिल्क्यारा टनल के रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे बीआरओ के पूर्व डीजी लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह का कहना है कि स्केप टनल ही रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज गति से आगे बढ़ाने का सबसे सही तरीका है। उन्होंने कहा कि वर्टिकल ड्रिलिंग का कार्य किया जा रहा है। वर्टिकल ड्रिलिंग के साथ 200 मिलीमीटर की पाइप डाली जा रही है। अब तक 70 मीटर तक पाइप को ड्रिल करने में मदद मिली है। इसके बाद भीतर से मलबे को निकालने के बाद आगे की खुदाई की तैयारी है। वर्टिकल ड्रिलिंग की प्रक्रिया पूरी होने में चार दिनों का समय लग सकता है।

मजदूरों की सेहत का ख्याल

टनल में फंसे मजदूरों को बेहतर स्थिति में रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। अब तक वे मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत दिख रहे हैं। मजदूरों के खान-पान का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। मजदूरों को सत्तू के लड्‌डू बनाकर भेजे गए हैं। 41 पैकेट लड्‌डू भेजे गए हैं। इसके साथ-साथ दलिया और उबले अंडे भी भेजे गए हैं। पीएम के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा ने सिल्क्यारा टनल कर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्हें बताया गया कि कुछ देर में मैनुअल ड्रिलिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। पीके मिश्रा ने टनल के भीतर की स्थिति की भी जानकारी ली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.