कंगाल पाकिस्‍तान को अब 'पालतू' तालिबान ने भी दिखाई आंख, सीमा को बंद किया, बिलावल को दी चेतावनी

Updated on 20-02-2023 06:30 PM
पेशावर: अफगानिस्‍तान पर कब्‍जे के बाद अब तालिबानी आतंकियों और पाकिस्‍तान के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। तालिबान के राज में जहां तहरीक -ए-तालिबान आतंकी लगातार पाकिस्‍तानी सेना और पुलिस पर भीषण हमले कर रहे हैं, वहीं अब तालिबानी आतंकियों ने पाकिस्‍तान से लगी तोर्खम सीमा को ही बंद कर दिया है। तोर्खम पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान के बीच एक प्रमुख व्‍यापारिक सीमा है। तालिबान ने कहा है कि पाकिस्‍तान अपने वादों को पूरा नहीं कर रहा। तालिबान के विदेश मंत्रालय ने टीटीपी को लेकर भी पाकिस्‍तान को चेतावनी दी है।
पाकिस्‍तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान के तोर्खम के आयुक्‍त ने कहा कि बॉर्डर प्‍वाइंट को यात्रा और ट्रांजिट ट्रेड के लिए बंद कर दिया गया है। तालिबानी आयुक्‍त मौलवी मोहम्‍मद सिद्दीकी ने ट्वीट करके कहा, 'पाकिस्‍तान ने अपने वादों को पूरा नहीं किया है और इस वजह से हमारे नेतृत्‍व के निर्देश पर इस सीमा को बंद कर दिया गया है।' उसने अफगानिस्‍तान के लोगों को सलाह दी कि वे पूर्वी नांगरहार प्रांत में सीमा चौकी पर यात्रा करने से बचें।

तालिबान ने बिलावल को दी नसीहत


तालिबान ने यह नहीं बताया है कि पाकिस्‍तान ने किन वादों को पूरा नहीं किया है। अपुष्‍ट खबरों के मुताबिक तालिबानी इस बात से भड़के हुए हैं कि पाकिस्‍तान ने इलाज के लिए आने वाले अफगान नागरिकों को प्रतिबंधित कर दिया है। इस सीमा चौकी को बंद करने से पाकिस्‍तान को भी बड़ा झटका लगा है जो इस रास्‍ते से मध्‍य एशिया के देशों तक व्‍यापार करता है। तालिबान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता कहर बाल्‍खी ने पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री बिलावल को चेतावनी देते हुए कहा, 'अफगानिस्‍तान की सुरक्षा दुनिया के कई देशों से ज्‍यादा बेहतर है।'
इससे पहले बिलावल म्‍यूनिख सुरक्षा सम्‍मेलन में कहा था, 'हम अफगानिस्‍तान पर हमला नहीं करना चाहते हैं, उनका पीछा नहीं करना चाहते हैं जो भूतकाल की गल्तियों को दोहराना होगा।' बिलावल ने कहा था कि पाकिस्‍तान तालिबान से अपेक्षा करता है कि वह आईएसकेपी और अन्‍य आतंकी गुटों के खिलाफ ऐक्‍शन ले जो अफगानिस्‍तान में सक्रिय हैं। उन्‍होंने माना कि तालिबान के कब्‍जे के बाद पाकिस्‍तान में सुरक्षा हालात बदतर ही हुए हैं। पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री के इस बयान पर तालिबानी प्रवक्‍ता कहर बाल्‍खी ने कहा कि हम पाक‍िस्‍तान को सलाह देते हैं कि द्विपक्षीय मुद्दों को अंतरराष्‍ट्रीय सम्‍मेलनों में शिकायत करने की बजाय आमने-सामने बैठकर चर्चा करें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
 22 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। न्यूयॉर्क पहुंचते ही अराघची को विरोध का सामना करना पड़ा है। अराघची सोमवार दोपहर को…
 22 September 2026
पेरिस/नई दिल्ली: फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमान शक्ति प्रदर्शन करने के लिए दुनिया के मिशन पर निकला है और ये करीब 40 हजार किलोमीटर का सफर तय कर बहुत जल्द भारत…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: इटली के इतिहासकार Antonio Gramsci ने कहा था, ‘पुरानी दुनिया मर रही है और नई दुनिया जन्म लेने के लिए संघर्षरत है।’ मौजूदा समय कुछ ऐसा ही दिख रहा…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: वाइट हाउस ने सोमवार को 'ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन' लॉन्च किया है। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें ट्रंप प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान…
 22 September 2026
रियाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो छवि पेश कर रहे हैं और देश के अंदर की जो गंभीर सच्चाई है उनमें जमीन-आसमान का…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूसी तेल खरीदने पर भारत जैसे देशों पर 100% टैरिफ लगाने की धमकी पर अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने सवाल उठाए हैं। अमेरिकी विदेश…
 21 September 2026
बीजिंग/इस्लामाबाद/नई दिल्ली: भारत ने इस महीने चीन-पाकिस्तान की तरफ से 'पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग' पैक्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान ने इसे एक 'महत्वपूर्ण उपलब्धि' बताया है और उसका…
 21 September 2026
काठमांडू: भारत की आयात पर सख्ती के चलते नेपाल को नुकसान उठाना पड़ा है। दिल्ली के सेफगार्ड ड्यूटी (सुरक्षा शुल्क) लगाने से पिछले वित्त वर्ष में नेपाल के स्टील निर्यात…
Advt.