अब रेलवे ने अपने टिकिट काउंटरों पर शुरू किया डिजिटल पेमेंट से टिकिट खरीदी

Updated on 05-03-2025 01:22 PM

भिलाई। जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन दुर्ग व भिलाई पावर हाउस में आज से डिजिटल पेमेंट कर टिकट खरीदने अलग काउंटर शुरू कर दिया गया है। डिजिटल पेमेंट से टिकट खरीदने की सुविधा यूटीएस अनारक्षित एक पीआरएस आरक्षित दोनों काउंटर पर मिल रही है। यह सुविधा बिलासपुर रेलवे जोन द्वारा अपने तीनों डिवीजन बिलासपुर, रायपुर व नागपुर में लागू कर दी गई है। वहीं जिन स्टेशनों पर एक विशेष शिफ्ट में एक से अधिक यूटीएस और पीआरएस काउंटर चालू रहते हैं वहां केवल एक काउंटर पर नगद भुगतान से टिकट खरीदने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। शेष सभी काउंटर पर डिजिटल भुगतान की सुविधा रहेगी।

रेलवे द्वारा लगातार टिकट खरीदारी से लेकर पार्किंग शुल्क के पेमेंट तक में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ दिनों पहले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के रायपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन भुगतान के लिए टिकट खिड़की पर क्यूआर डिवाइस लगाई गई थी। जिसका यात्रियों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। इसके बाद अब रेलवे ने एक नई पहल की है। अब रेलवे द्वारा रायपुर मंडल में आने वाले रायपुर स्टेशन सहित दुर्ग, भिलाई पावर हाउस, भाटापारा व तिल्दा स्टेशन पर डिजिटल पेमेंट द्वारा टिकट खरीदने के लिए आज से अलग काउंटर बनाया गया है।

अब इस सुविधा के शुरू होने से रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन आवागमन करने वाले हजारों यात्री आसानी से विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से टिकट की खरीदारी करके यात्रा कर सकेंगे। यात्रियों को टिकट के लिए रुपए न होने पर अब एटीएम का रुख नहीं करना पड़ेगा। अभी तक यात्रियों को ऑफलाइन टिकट की खरीदारी करने वाले यात्रियों की लाइन में ही लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब उन्हें ऐसा नहीं करना पड़ेगा। वे अब इसके लिए अलग से बने काउंटर पर जाकर भी टिकट की खरीदारी आसानी से कर सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.