अब लंबा नहीं होगा हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम का इंतजार, सरकार ला रही सिंगल पोर्टल

Updated on 23-05-2024 12:22 PM
नई दिल्लीः मरीजों के हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम की प्रक्रिया में तेजी लाने और पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के मकसद के साथ केंद्र सरकार ने सिंगल पोर्टल तैयार किया है। इसका फायदा मरीजों, इंश्योरेंस कंपनियों और अस्पतालों को होगा। इंश्योरेंस क्लेम के निपटारे के लिए लंबा इंतजार खत्म करने, अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले मरीज के क्लेम को कंपनी से जल्द मंजूरी मिल सके, इसको ध्यान में रखते हुए ही सरकार ने नेशनल हेल्थ क्लेम्स एक्सचेंज प्लेटफॉर्म तैयार किया है। इस वन पोर्टल के साथ देश की बड़ी करीब 50 इंश्योरेंस कंपनियां और 250 बड़े अस्पताल भी जुड़ने की तैयारी कर रहे हैं। अक्सर देखने में आता है कि मरीज तो अस्पताल से सुबह ही डिस्चार्ज हो जाता है लेकिन इंश्योरेंस कंपनियों से क्लेम के निपटारे का ग्रीन सिग्नल मिलते-मिलते रात हो जाती है। इस तरह से मरीज को एक दिन ज्यादा अस्पताल में रहना पड़ता है। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने यह पोर्टल तैयार करने से पहले तमाम इंश्योरेंस कंपनियों और अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ वर्कशॉप्स और मीटिंग की। इसके बाद पोर्टल को तैयार किया गया है।

यह पोर्टल सिस्टम में कैसे लाएगा बदलाव

अगर सरकार का यह प्रयास कामयाब हो जाता है तो देश के हेल्थ इंश्योरेंस इकोसिस्टम में बड़ा बदलाव होगा। अभी एक अस्पताल को अपनी वेबसाइटों पर 50 से अधिक बीमा कंपनियों के क्लेम तैयार करने और प्रोसेस करने होते हैं। अस्पताल में दाखिल मरीज अलग-अलग इंश्योरेंस कंपनियों से जुड़े होते हैं और उन कंपनियों की वेबसाइट पर हर मरीज के क्लेम को प्रोसेस किया जाता है। एक इंश्योरेंस कंपनी को अलग-अलग अस्पताल से आने वाले क्लेम को प्रोसेस करना होता है और उसे सभी अस्पतालों की वेबसाइट से कनेक्ट रहना पड़ता है। जब सरकार का यह प्लैटफॉर्म शुरू हो जाएगा तो एक सिंगल प्लैटफॉर्म के जरिए क्लेम प्रोसेस होंगे। अस्पताल और इंश्योरेंस कंपनियां एक ही प्लैटफॉर्म पर चेक करेंगी और इससे प्रोसेस में तेजी होगी। क्लेम का निपटारा भी जल्द होगा। अभी सरकार इस पोर्टल को लेकर समन्वयक की भूमिका में ही रहेगी लेकिन आने वाले समय में मॉनिटरिंग प्रोसेस में तेजी आ सकेगी।

सरकार ऐसा क्यों कर रही है?

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि इंश्योरेंस कंपनियां और अस्पताल ही चाहते हैं कि वन सिंगल प्लैटफॉर्म हो। इंश्योरेंस रेगुलेटरी ऐंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने इस पहल का आगे बढ़ाया है। यह एक डिजिटल हेल्थ क्लेम प्लैटफॉर्म है, जिससे बीमा कंपनियों को अपनी लागत में भी कमी लाने का मौका मिलेगा। साथ ही, पॉलिसी धारकों को जल्द से जल्द उनका क्लेम मिल पाएगा। क्लेम से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकने में मदद मिलेगी। यह भी पता चल सकेगा कि कौन-सी कंपनी जल्द क्लेम को क्लियर कर रही है और कौन-सी कंपनी देरी करती है। क्लेम के स्टेटस को भी आसानी से देखा जा सकेगा। पालिसी धारक अपने क्लेम की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक पर पाएंगे। अभी तक हुई वर्कशॉप्स में बीमा कंपनियों, टीपीए और अस्पतालों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रफेशनल्स ने भाग लिया है। देश में डिजिटल स्वास्थ्य लेनदेन को अपनाने और रोगी स्वास्थ्य रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए यह अहम कदम साबित होगा। इससे मरीज के इलाज का डिजिटल रिकॉर्ड रखना भी आसान होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.