अब पाकिस्तान के छक्के छुड़ाएगा वैभव सूर्यवंशी, जानिए कहां और कब होगा ऐसा

Updated on 04-11-2025 01:32 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के जिस युवा पर पूरी दुनिया की नजरें लगी हैं, उसका सीनियर डेब्यू होने का स्टेज सज गया है। कतर के दोहा में 14 से 23 नवंबर तक होने जा रही राइजिंग स्टार एशिया कप टूर्नामेंट के लिए इंडिया-ए टीम का ऐलान कर दिया गया है, जिसकी कप्तानी जितेश शर्मा को दी गई है। इस टीम में महज 14 साल 222 दिन की उम्र के वैभव सूर्यवंशी को भी चुना गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से लेकर ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अंडर-19 मैचों तक में अपने से कहीं बड़ी उम्र के गेंदबाजों के खिलाफ वैभव ने जबरदस्त खेल दिखाया है। अब उनका जलवा इस 'मिनी एशिया कप' में पाकिस्तानी गेंदबाजों को भी भुगतना पड़ेगा। पाकिस्तान के खिलाफ वैभव के बल्ले का जौहर आपको कब और कहां देखने को मिलेगा, चलिए ये हम आपको बताते हैं।

वैभव को इन प्लेयर्स के साथ चुना गया है टीम में

अजीत अगरकर के नेतृत्व वाले सीनियर सलेक्शन पैनल ने मंगलवार (4 नवंबर) को इंडिया-ए टीम की घोषणा की है। इस टीम की कप्तानी 

पाकिस्तान के खिलाफ इस दिन खेलेंगे वैभव

राइजिंग स्टार एशिया कप में 8 टीमें खेल रही हैं, जिनमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, ओमान, हांग कांग, अफगानिस्तान और यूएई शामिल हैं। भारतीय टीम को ग्रुप-बी में पाकिस्तान, ओमान व यूएई के साथ रखा गया है। टीम इंडिया अपना पहला मैच 14 नवंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उसका मुकाबला 16 नवंबर को होग। इस मैच में वैभव का खेलना तय माना जा रहा है, जिन्हें जल्दी से जल्दी सीनियर टीम इंडिया में मौका देने की अपील कई दिग्गज प्लेयर कर चुके हैं। ओमान के खिलाफ भारत का मैच 18 नवंबर को होगा।
केटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा को दी गई है, जो इस समय ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के लिए टी20 सीरीज का हिस्सा हैं। जितेश के अलावा टीम में नमन धीर (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, नेहल वढेरा, सूर्यांश शेडगे, रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, वैभव सूर्यवंशी, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, विजय कुमार व्यास्क, युद्धवीर सिंह, अभिषेक पोरेल (दूसरे विकेटकीपर) और सुयश शर्मा को जगह मिली है।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के कप्तान बन सकते हैं वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया गई इंडिया अंडर-19 के लिए वनडे और यूथ टेस्ट मैचों में जोरदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने वहां अपने छक्कों से दुनिया भर के दिग्गजों को हैरान कर दिया है। हालांकि इसके बाद वे भारत लौटने पर चार टीमों वाली घरेलू अंडर-19 चैलेंजर सीरीज से गायब हो गए थे, जिसके लिए बीसीसीआई ने उनसे जवाब भी तलब किया था। इस अंडर-19 चैलेंजर सीरीज को अगले साल होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप के सलेक्शन ट्रायल के तौर पर देखा जा रहा था, जिसमें वैभव सूर्यवंशी को कप्तान बनाए जाने के संकेत मिल रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने अपना जवाब बोर्ड के पास दाखिल कर दिया है और सलेक्शन कमेटी उससे संतुष्ट है। ऐसे में कप्तानी के लिए उनका दावा अब भी बरकरार है। बोर्ड के सीनियर सूत्रों के मुताबिक, यदि वैभव इंडिया-ए के लिए कतर में बढ़िया खेल दिखाएंगे तो उनकी कप्तानी पक्की हो जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
 23 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
 23 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 2 रन के अंतर से जीत हासिल की। मंगलवार को खेले गए इस मैच में बारिश…
 23 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में महिला शूटिंग टीम ने भारत को आठवां पदक दिलाया। बुधवार को महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक मिला। जापान के आइची-नागोया…
 23 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज मेघना सज्जनार ने बताया है कि बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने मुश्किल समय में उनकी मदद की थी। खास बात यह है कि उस समय वह…
 23 September 2026
एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान बुधवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां बल्लेबाज ने पहले आधी पिच तक पहुंचकर शॉट…
 22 September 2026
साणो: जापान के साणो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार, 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाना है, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली एक मजबूत भारतीय टीम सुजुकी कप…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान की महिला टीम…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह इस खेल में भारत को एशियन गेम्स पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। सिंगापुर…
Advt.