सस्ते कर्ज के लिए अभी करिए और इंतजार, आरबीआई की बैठक शुरू , फैसले का इंतजार

Updated on 07-12-2023 02:04 PM
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की तीन दिन चलने वाली बैठक बुधवार को शुरू हुई। यह माना जा रहा है कि एमपीसी इस बार भी रीपो रेट को बरकरार रख सकती है। इसका प्रमुख कारण चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट का उम्मीद से अधिक होना और इन्फ्लेश्न में नरमी है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास छह सदस्यीय एमपीसी के निर्णय की घोषणा शुक्रवार को करेंगे।

मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग हर दो महीने में होती है। आरबीआई ने पिछली चार मीटिंग्स में रीपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया। अंतिम बार फरवरी में इसे बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत किया गया था। इसके साथ रूस-यूक्रेन युद्ध और उसके कारण ग्लोबल सप्लाई बाधित होने से महंगाई बढ़ने के कारण मई, 2022 से शुरू हुआ रीपो रेट में बढ़ोतरी का सिलसिला एक तरह से थम गया। दरअसल, सरकार ने आरबीआई को रिटेल इन्फ्लेशन को दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत पर रखने की जिम्मेदारी दी हुई है।

मीटिंग से क्या है अपेक्षा?

डॉयचे बैंक रिसर्च के अनुसार, आरबीआई 2023-24 के लिए जीडीपी के पूर्वानुमान को 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत कर सकता है। इन्फ्लेशन के पूर्वानुमान को 5.4 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखे जाने की संभावना है। आरबीआई रीपो रेट को अपरिवर्तित रखेगा। साथ ही नकदी की स्थिति को सख्त बनाये रख सकता है।

इक्रा की प्रमुख अर्थशास्त्री अदिति नायर का कहना है कि वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में जीडीपी आंकड़ा आरबीआई के पिछले अनुमान से अधिक रहा है। इन सबको देखते हुए अनुमान है कि आरबीआई रीपो रेट को बरकरार रख सकती है।


क्या है देश की आर्थिक स्थिति?

मैन्युफैक्चरिंग, खनन और सर्विस सेक्टर के बेहतर प्रदर्शन के साथ देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 7.6 प्रतिशत रही। इसके साथ भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज आर्थिक वृद्धि दर हासिल करने वाला देश बना हुआ है। एसकेए ग्रुप के निदेशक संजय शर्मा का कहना है कि इस बार भी उम्‍मीद है कि‍ आरबीआई रीपो दर को स्थिर रखेगा, इससे संभावित घर खरीदारों को लाभ होगा। एमपीसी ने अक्टूबर की समीक्षा में रिटेल इन्फ्लेशन 2023-24 में 5.4 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।

क्या है रीपो रेट की अहमियत

जब महंगाई बहुत ज्यादा होती है तो RBI रीपो रेट बढ़ाकर इकॉनमी में मनी फ्लो को कम करने की कोशिश करता है। रेट ज्यादा होगा तो बैंकों को RBI से मिलेने वाला कर्ज महंगा होगा। फिर बैंक अपने ग्राहकों के लिए लोन महंगा कर देते हैं। इससे मनी फ्लो कम होता है और डिमांड में कमी आती है और महंगाई घट जाती है। बाजार में मनी फ्लो बढ़ाने के लिए रीपो रेट को कम किया जाता है। इससे ग्राहकों को सस्ती दर पर लोन मिलता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.