अब हीट स्कोर से जानेंगे मौसम का हाल, IMD की बड़ी तैयारी

Updated on 03-05-2023 06:27 PM
नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) समेत कई दूसरी रिसर्च में यह दावा किया गया है कि भारत में कई जगहों पर गर्मी बढ़ रही है। यही वजह है कि अब मौसम के पूर्वानुमान को हीट इंडेक्स के आधार पर तय करने की मांग जोर पकड़ रही है। IMD के एक शोध के अनुसार गर्मी के दौरान सिंचाई ज्यादा की जाती है। इसी वजह से भारत के कुछ इलाकों में गर्मी के दौरान नमी बढ़ती है। भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कुछ इलाके इस समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं दिल्ली, कोलाकाता, मुंबई और चेन्नै में अधिकतम तापमान, नमी, हवा की गति और सूर्य की गर्मी की वजह से 1990-2019 के दौरान गर्मी तेजी से बढ़ी है।


अभी ऐसे होता है मौसम का पूर्वानुमान


इस समय IMD गर्मी का पूर्वानुमान अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान, नमी, हवाओं की स्पीड आदि के आधार पर जारी करता है।

इन चार आधारों पर तय होगा हीट स्कोर


IMD के अनुसार, अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान, नमी और अवधि के वेटेज के आधार पर हर स्टेशन के लिए हीट स्कोर तय किया जाएगा। साथ ही गर्मी के दौरान स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को भी शामिल करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए गर्म दिनों के दौरान अस्पताल में कितने लोग पहुंच रहे हैं, किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, इसका डाटा एकत्रित किया जा रहा है।

हीट स्कोर बताएगा स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ा


इस हीट स्कोर के तैयार होने के बाद लोगों को यह पता चल सकेगा कि गर्मी उनके स्वास्थ्य पर कि तरह का असर डाल रही है। इससे उन्हें क्या परेशानियां हो सकती हैं और कैसे इनसे बचा जा सकता है। इसी हिसाब से जिले भी अपनी तैयारियां पूरी कर सकते हैं। यह हीट स्कोर कलर कोड पर आधारित होगा। हरा, पीला, नारंगी और लाल इसके लिए तय किए गए हैं।


मार्च से जून तक लिए बनेगा हीट स्कोर


IMD के अनुसार हीट स्कोर (हीट हजार्ड एनालिसिस) पूरे देश के लिए मार्च से जून तक बनाया जा रहा है। इसमें कई पैमानों को आधार बनाया गया है। इन्हीं हीट स्कोर के आधार पर भविष्य में अर्ल्ट जारी होंगे।

हीट स्कोर पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय


वहीं, दूसरी तरफ बेंगलुरु में क्लाइमेट ट्रेंड की एक वर्कशॉप के दौरान IMD वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने कहा कि हीट इंडेक्स का पैमाना भारत के लिए सही नहीं है। यहां अलग-अलग इलाकों में गर्मी और उसका असर अलग-अलग है। इसलिए IMD इस समय हीट स्कोर पर काम कर रहा है, जो गर्मी के असर को बताने का काम करेगा।


दिल्ली में तापमान ज्यादा, नमी कम


राजधानी में नमी की मात्रा कम है, लेकिन यहां तापमान बहुत अधिक है। राजधानी में लू अधिक है, वहीं चेन्नै में नमी और तापमान दोनों अधिक होने की वजह से हीट स्ट्रोक का खतरा काफी ज्यादा है। मुंबई में नमी अधिक है लेकिन तापमान कम है इसकी वजह से यह चेन्ने की गर्मी अधिक घातक है।

गर्मी के चलते 30-40 कार्यक्षमता कम होगी!


IMD की इसी स्टडी में कहा गया है कि इस सदी के अंत तक गर्मी की वजह से देश भर में 30 से 40 प्रतिशत तक कार्यक्षमता कम हो सकती है। इसलिए लोगों को गर्मी से बचाने के उपाय करना काफी जरूरी है। वहीं यदि भारत में हीट इंडेक्स के आधार पर पूर्वानुमान किया जाए तो यह मध्य भारत, उत्तर पश्चिमी भारत और देश के अंदरूनी हिस्सों के लिए सही नहीं है।

दिल्ली में इतने जिले संवदेशनील



सूखा - 9


धूल भरी आंधी - 1

कोहरा - 9

हवा से होने वाले खतरे - 5

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.