अब दस किलो चावल के वादे का मतलब क्या है...

Updated on 16-05-2024 06:42 PM

हर चुनाव में राजनीतिक दल वादे करते हैं। इसके लिए घोषणापत्र जारी किया जाता है जिसमें बताया जाता है कि हमारी सरकार बनेगी तो हम क्या करेंगे,कौन से वादे पूरे करेंगे।लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा,कांंग्रेस के साथ सभी राजनीतिक दलो ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. सभी को उम्मीद करते हैं कि जनता उनके घोषणापत्र में किए वादों के अनुसार उनको वोट देग।

भाजपा ने अपने घोषणापत्र में शुरू से वादा किया था कि गरीबों को जो पांच किलो चावल कोराेना के समय से मिल रहा वह भाजपा की सरकार बनने पर पांच साल और मिलेगा। मतलब भाजपा गरीबों को चावल तो कोरोना महामारी के समय से दे रही थी ताकि लोगों को भोजन की कोई समस्या न हो। यह मोदी सरकार का सबसे संवेदनशील कदम था। मोदी सरकार के इस कदम के कारण देश के लोगों को कम के कम भोजन की कोई समस्या नहीं हुई। 

मोदी सरकार के पिछले पांच साल के दौरान कई राज्यों के विधानसभा चुनाव हुए। कई राज्यों में भाजपा को सफलता मिली तो माना गया कि भाजपा की चुनावी सफलता में गरीबों को पांच किलो मुफ्त राशन की भी अहम भूमिका है। इस बात समझकर भाजपा ने २४ के चुनाव में भी वादा किया कि गरीबों को पांच किलो चावल मिलता रहेगा।

मोदी सरकार की मुफ्त चालव योजना की कांग्रेस सहित ज्यादातर विपक्षी दल यह कहकर आलोचना करते थे कि भाजपा सरकार के रहते देश में गरीबी बढ़ी है, भाजपा देश के गरीबों क गरीब बनाए रखना चाहती है। हाल ही में प्रियंका गांधी ने एक सभा में भाजपा व मोद की पांच किलो मुफ्त राशन के लिए कड़ी आलोचना करते हुए कहा था कि क्या पांच किलो राशन से गरोबों का भविष्य बेहतर हो सकता है। मुफ्त चावल योजना को गरीबों के लिए ठीक नही माना इसीलिए तो कांग्रेस ने इस अपने घोषणापत में शामिल नहीं किया था। अब ऐसा क्या हो गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष को लखनऊ में अखिलश यादव के साथ घोषणा करनी पड़ी है कि इंडी गठबंधन की सकार अगर बनती है तो देश के गरीबों को हम दस किलो अनाज मुफ्त देंगे।

एक वजह तो यह हो सकती है कि उनके घोषणापत्र का जनता पर कोई खास असर नहीं हुआ है। कांग्रेस व गठबंधन इन वादो के आधार पर चुनाव में ज्यादा सीटें नही जीत रहा है। राहुल गांधी की खटाखट एक लाख रुपए गरीबों को देने के वादे पर जनता ने यकीन नही किया है। राहुल गांधी भले ही कहें कि व गरीब महिलाओं को हर महीन खटाखट एक लाख रूपए देकर गरीबी दूर कर देंगे लेकिन गरीबों ने राहुल गांधी के वादे पर यकीन नही किया है।कांग्रेस चुनाव हार रही है, उसे ज्यादा सीटें नहीं मिल रही है। .यही वजह है कांग्रेस अध्यक्ष एम खरगे को मतदान के चार चरण होने के बाद देश की गरीब जनता से वादा करना पड़ रहा है कि  इंडी गठबधन की सरकार बनेगी तो गरीबों को दस किलो चावल दिया जाएगा। 

कांग्रेस को गरीबों की चिंता होती तो वह पहले यह घोषणा करती। कांग्रेस अब यह घोषणा इसलिए कर रही है कि उसे गरीबों का वोट चाहिए। कांग्रेस को मोदी की रणनीति समझ में नहीं आती है। कुछ समझ मेें आती है कि इतनी देर से समझ में आती है कि  उसका कोई मतलब नहीं रह जाता है। राहुल गांधी सहित कांग्रेस को लग रहा था एक लाख मिलने की बात सुनकर लोग खठाखट वोट दे देंगे। लगता है ऐसा नहीं हो रहा है। यही वजह है एक लाख रुपए का वादा फेल हो जाने कारण कांग्रेस को भी दस किलों चावल का वादा करना पड़ रहा है।

 गरीबों को सिर्फ मुफ्त चावल नहीं घर, बिजली, पानी,गैस शोचालय,पांच लाक तक मुफ्त इलाज की सुविधा भी मोदी सरकार से मिलता है।इसलिए गरीब मोदी सरकार पर भरोसा करता है।खरगे की गलतफहमी है कि वह दस किलो चावल देने की घोषणा करेंगे और गरीब  कांग्रेस को वोट देगा। चार जून को गरीब जनता कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की यह गलतफहमी दूर कर देगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में  मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
 15 October 2026
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
 15 October 2026
कोरबा। जिले के  सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
 15 October 2026
कोरबा। जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर में रहने वाले दादूराम गुप्ता के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान आर्थिक बोझ बनता था। इस समस्या का समाधान खोजते हुए…
 15 October 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुरनगर…
 15 October 2026
जशपुरनगर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता…
 15 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर…
 15 October 2026
कबीरधाम। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन…
 15 October 2026
कवर्धा, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त…
Advt.