अब ट्विटर अकाउंट सेफ रखने के भी देने होंगे पैसे, 20 मार्च से फ्री में नहीं मिलेगी यह सुविधा

Updated on 19-02-2023 03:40 PM
नई दिल्ली : ट्विटर यूजर्स को अब अपने अकाउंट को सिक्योर करने के लिए भी पैसे देने होंगे। 20 मार्च के बाद सिर्फ पेड सब्सक्राइबर (ब्लू टिक यूजर) को ही टेक्स्ट मेसेज से किए जाने वाले टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) के इस्तेमाल की सुविधा मिलेगी। कंपनी ने ट्वीट करके यह बात कही है। यह 2FA ट्विटर अकाउंट की सिक्योरिटी का जरूरी टूल है। यह ट्विटर अकाउंट को पासवर्ड के अलावा एक और सिक्योरिटी लेयर देता है। जिससे अकाउंट को उसके यूजर के अलावा कोई और एक्सेस न कर सके। इस ऑथेंटिकेशन के जरिए ट्विटर लॉगइन पर मोबाइल/ईमेल पर मैसेज आता है।
ट्विटर ने कहा था कि ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए फीस 11 डॉलर (910 रुपये) प्रति माह होगी। बुधवार को कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट में कहा था कि हमारा मानना है कि फोन-नंबर-बेस्ड 2FA का हैकर्स दुरुपयोग कर रहे हैं।कंपनी ने यह भी कहा कि हैकर्स फोन नंबर बेस्ड टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए आज (शनिवार) से ही अकाउंट्स के लिए SMS के जरिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन बंद कर रहे हैं। अब इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन जरूरी होगा। कंपनी नॉन-ब्लू सब्सक्राइबर को मौजूदा 2FA को डिसेबल करने और नए को एक्टिव करने के लिए 30 दिन का समय दे रही है। हालांकि, इस दौरान यूजर का फोन नंबर उसके ट्विटर अकाउंट से ऑटोमैटिक अलग नहीं होगा।

यह तो ब्लैकमेल करने के समान


जानकारों ने कहा कि यह ब्लैकमेल करने के समान है। इस ऑथेंटिकेशन के जरिए ट्विटर अकाउंट्स को सुरक्षित रखने में काफी मदद मिलती है। इसमें सिर्फ एक पासवर्ड का उपयोग करके लॉगइन करने के बजाय, यह यूजर्स को एक कोड सेट करने की अनुमति देता है, जिसे सिर्फ यूजर्स ही देख या पढ़ सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.