मोबाइल डेटा के लिए अब देने होंगे ज्यादा पैसे, जियो-एयरटेल ने बढ़ाए रेट, वोडाफोन भी तैयारी में

Updated on 21-08-2025 01:17 PM
नई दिल्ली: मोबाइल फोन पर डेटा इस्तेमाल करने के लिए अब ग्राहकों को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। रिलायंस जियो ने अपना एंट्री-लेवल 249 रुपये वाला प्रीपेड प्लान (जिसमें रोज 1 GB डेटा मिलता था) बंद कर दिया है। जियो के इस कदम के बाद भारती एयरटेल ने भी बुधवार से अपना लगभग इसी कीमत वाला प्लान हटा दिया है। इंडस्ट्री से जुड़े एग्जिक्यूटिव्स और एनालिस्ट्स के मुताबिक, वोडाफोन आइडिया (Vi) भी जल्द ही अपने कॉम्पिटिटर्स की तरह ही कदम उठा सकती है।

इसका मतलब है कि डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अब कम से कम रोज 1.5 GB डेटा वाले प्लान से शुरुआत करनी होगी, जिसकी कीमत मौजूदा प्लान से अधिक होगी। जानकारों का कहना है कि इस कदम से टेलीकॉम ऑपरेटर्स की ARPU (प्रति यूजर एवरेज रेवेन्यू) बढ़ेगी। कंपनियां इस स्ट्रैटेजी का इस्तेमाल इसलिए कर रही हैं, क्योंकि अगले साल तक किसी बड़े टैरिफ हाइक (प्लान के दाम बढ़ने) की उम्मीद नहीं है।

कितना महंगा हो गया प्लान

ET की रिपोर्ट के मुताबिक जियो के इस कदम के बाद मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी का नया बेस डेटा प्लान (1.5 GB डेटा डेली) अब 299 रुपये का हो गया है। यह पहले से 17% महंगा है। वहीं, भारती एयरटेल का ऐसा ही 1.5 GB डेटा वाला प्लान 319 रुपये का पड़ेगा। फिलहाल Vi अपने 299 रुपये वाले प्लान देता रहेगा, जिसमें रोज 1 GB डेटा मिलता है। हालांकि, ईमेल क्वेरी पर Vi ने कोई जवाब नहीं दिया।
ब्रोकरेज हाउस JM फाइनैंशल ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था (यह रिपोर्ट एयरटेल के जियो के कदम से पहले आई थी) कि हमें लगता है कि एयरटेल और वोडाफोन आइडिया भी जियो की राह पर चलेंगे और अपने 1GB/दिन वाले प्लान (जो अभी 28 दिनों के लिए 299 रुपये का है) बंद कर देंगे। क्योंकि एयरटेल और वोडा पूंजी पर रिटर्न को बेहतर करने के लिए पूरे इंडस्ट्री में टैरिफ को ठीक करने पर जोर दे रहा है।

महंगे प्लान

  • डेटा इस्तेमाल के लिए अब न्यूनतम शुरुआत: 1.5 GB डेटा रोज वाले प्लान से
  • जियो का पुराना एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान: 249 रुपये (1 GB डेटा रोज)
  • जियो का नया बेस डेटा प्लान: 299 रुपये (1.5 GB डेटा रोज)
  • जियो के नए प्लान की कीमत में बढ़ोतरी: 17% महंगा
  • भारती एयरटेल का 1.5 GB डेटा रोज वाला प्लान: 319 रुपय
  • वोडाफोन आइडिया (Vi) का मौजूदा प्लान: 299 रुपये (1 GB डेटा रोज)
  • आम तौर पर 1 GB/दिन वाले प्लान की कीमत (28 दिनों के लिए): 299 रुपये

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.