अब फोन करने पर नहीं सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की आवाज, जानिए सरकार ने क्यों लगाया ब्रेक

Updated on 26-06-2025 06:03 PM
नई दिल्ली: देश में ऑनलाइन का चलन बढ़ने के साथ साइबर फ्रॉड के मामले भी बढ़े हैं। इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार ने एक व्यापक अभियान चलाया था। जब भी आप किसी को फोन करते थे तो एक कॉलर ट्यून तब बजती थी। इसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते थे। लेकिन यह कॉलर ट्यून लोगों के लिए जी का जंजाल बन गई थी और सोशल मीडिया पर इसे बंद करने के लिए आवाज उठ रही थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने अब इसे हटाने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक यह अभियान अब खत्म हो गया है, इसलिए कॉलर ट्यून को हटा दिया गया है। बहुत से लोगों ने शिकायत की थी कि इमरजेंसी में यह कॉलर ट्यून उन्हें बहुत परेशान करती है। इसकी वजह यह थी कि फोन करने पर सामने वाले से तुरंत बात नहीं हो पाती थी। पहले अमिताभ बच्चन की आवाज वाली ट्यून 40 सेकेंड तक बजती थी, फिर कॉल कनेक्ट होता था।

ट्रोल हुए अमिताभ

हाल ही में अमिताभ बच्चन को इस ट्यून के लिए ट्रोल किया गया था। लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी। एक यूजर ने लिखा कि भाई अब फोन पर बोलना बंद करो। इस पर अमिताभ बच्चन ने भी जवाब दिया था। उन्होंने कहा, "सरकार को बोलो भाई, उन्होंने जो कहा हमने कर दिया।" इससे पहले अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए भी एक कॉलर ट्यून के लिए अपनी आवाज दी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.