NSE ने सबसे ज्यादा ट्रांजैक्शन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया:6 घंटे 15 मिनट में 1971 करोड़ ट्रांजैक्शन और 28.55 करोड़ ट्रेड हुए

Updated on 06-06-2024 01:16 PM

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने आज यानी 5 जून को एक कारोबारी दिन में सबसे ज्यादा ट्रांजैक्शन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। NSE के CEO आशीष चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आज 6 घंटे और 15 मिनट (सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक) के एक कारोबारी दिन में 1971 करोड़ ट्रांजैक्शन और 28.55 करोड़ (280.55 मिलियन) ट्रेड हुए। यह अब तक का सबसे ज्यादा का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

NSE का मुनाफा सालाना आधार पर 20% बढ़ा
NSE का वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 20% बढ़कर ₹2,488 करोड़ हो गया है। ऑपरेशन रेवेन्यू सालाना आधार पर 34% बढ़कर ₹4,625 करोड़ हो गया है। ट्रेडिंग वॉल्यूम की बात करते तो कैश मार्केट ने एवरेज डेली ट्रेडिंग वॉल्यूम (ADTV) ₹1,11,687 करोड़ दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 127% की ग्रोथ है।

वहीं, इक्विटी फ्यूचर्स ADTV सालाना आधार पर 60% की ग्रोथ के साथ ₹1,79,840 करोड़ पर पहुंच गया है। इक्विटी ऑप्शंस ADTV मार्च 2024 को खत्म हुई तिमाही में ₹75,572 करोड़ रही, जो सालाना आधार पर 27% ज्यादा है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना 1992 में हुई थी
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना साल 1992 में की गई थी और इसका संचालन साल 1994 में शुरू हुआ। दिसंबर 2023 तक मार्केट कैप के हिसाब से NSE दुनिया का छठा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज था। जनवरी 2024 में इसका और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का मार्केट कैप कुल 4.33 ट्रिलियन डॉलर हो गया, जिससे भारत दुनिया भर में चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया।

735 अंक बढ़त के साथ बंद हुआ निफ्टी
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद आज सेंसेक्स 2,303 अंक (3.20%) की तेजी के साथ 74,382 के स्तर पर बंद हुआ। कल ये 4,389 अंक गिरा था। वहीं निफ्टी में 735 अंक (3.36%) की बढ़त रही। ये 22,620.35 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी और केवल 1 में गिरावट रही। इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 7.75% चढ़ा। टाटा स्टील, M&M, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 4% से ज्यादा तेजी के साथ बंद हुए। LT में मामूली गिरावट रही।

ऑटो, मेटल, FMCG और प्राइवेट बैंक शेयर चढ़े
आज के कारोबार में ऑटो, मेटल, FMCG और प्राइवेट बैंक के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े हैं। निफ्टी मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा 5.75% चढा है। प्राइवेट बैंक इंडेक्स में भी 5.13% की तेजी रही। वहीं ऑटो, FMCG इंडेक्स में 4% से ज्यादा की तेजी रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.