रायपुर। शहर के बाहर मॉल के पीवीआर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रविवार की शाम फिल्म आदिपुरुष का विरोध किया।साथ ही पीवीआर के मैनेजर को ज्ञापन सौंपा, और उनसे कहा कि फिल्म आदिपुरुष में जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल हुआ है वह हमारे देवी-देवताओं के खिलाफ है।
पीवीआर के मैनेजर को अल्टीमेटम दिया कि फिल्म के सारे शो कैंसिल किया जाए। प्रदेश संयोजक हनी बग्गा ने जारी एक बयान में कहा कि फिल्म आदिपुरुष में हिंदू देवी देवता को जिस प्रकार फिल्म में दिखाया गया है और जिन शब्दों क प्रयोग फिल्म में किया गया है वह बेहद अपमानजनक है।
इस फिल्म के सारे शो कैंसिल करने का अनुरोध किया है, और आने वाले समय में यदि फिल्म के शे कैंसल नहीं होते तो हम उग्र प्रदर्शन करेंगे।