धोनी-विराट को नंबर-4 ने हरवाया वर्ल्ड कप, क्या रोहित शर्मा निकाल पाएंगे तोड़

Updated on 11-08-2023 02:44 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 से ठीक पहले एक बार फिर टीम इंडिया के लिए नंबर-4 का सिरदर्द शुरू हो गया है। इसे लेकर खुद कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपनी चिंता जाहिर कर दी है। रोहित शर्मा ने कहा है कि युवराज सिंह के संन्यास लेने के बाद भारतीय वनडे टीम में बैटिंग ऑर्डर में नंबर-4 पर कोई भी बैटर खास सफल नहीं हो पाया। वर्ल्ड कप से पहले यह टीम के लिए अब एक बड़ा मसला बन चुका है।

बता दें कि वनडे विश्व कप में अब दो महीने का समय बचा है, लेकिन भारत अब भी बैटिंग ऑर्डर में नंबर चार की पोजिशन के लिए उपयुक्त खिलाड़ी ढूंढ रहा है। इससे पहले 2019 के वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम के लिए यह स्थान बड़ा मसला बना हुआ था। इसी नंबर के माथापच्ची के कारण टीम इंडिया विराट कोहली की कप्तानी में 2019 विश्व कप नहीं जीत पाई थी।

रोहित ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद कहा, 'देखिए बैटिंग ऑर्डर में नंबर चार स्थान पिछले लंबे समय से एक मसला बना हुआ है। युवराज सिंह के संन्यास लेने के बाद कोई भी अन्य खिलाड़ी इस नंबर पर अपना स्थान पक्का नहीं कर पाया।' ये युवराज सिंह थे जिन्होंने धोनी की कप्तानी में नंबर-4 का मोर्चा संभाला था और टीम इंडिया को चैंपियन बनाया था।

इस पोजीशन पर बल्लेबाजी को लेकर रोहित ने कहा, 'पिछले कुछ समय से श्रेयस अय्यर नंबर चार पर बैटिंग कर रहा थे और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया। दुर्भाग्य से चोटिल होने के कारण वह परेशानी में रहे। ईमानदारी से कहूं तो पिछले चार-पांच वर्षों से ऐसा हो रहा है कि कई खिलाड़ी चोटिल हो गए और ऐसे में नए खिलाड़ी को उस स्थान पर बैटिंग के लिए उतरना पड़ा।'

नंबर-4 पर भारत के लिए सबसे सफल बल्लेबाज

ऐसा नहीं है कि नंबर-4 पर टीम इंडिया के लिए किसी बल्लेबाज ने सफलता हासिल नहीं की है। कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने इस पोजीशन पर अपने बल्ले से आग बरसा चुके हैं। इसमें महान सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है।

नंबर-4 पर सबसे अधिक रन बनाने के मामले में मोहम्मद अरजहरुद्दीन हैं। अजहरुद्दीन इस पोजीशन पर टीम इंडिया के लिए 137 मुकाबवों में मैदान पर उतरे जिसमें उन्होंने 40.39 की औसत से 4605 रन बनाए हैं। दूसरा नाम युवराज सिंह का है। युवराज ने इस पोजीशन पर खेलते हुए 108 मैचों में 35.21 की औसत से 3415 रन बनाए हैं।

पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का भी नंबर-4 पर जमकर बल्ला बोला है। इस स्थान पर खेलते हुए द्रविड़ ने 102 मैचों में 36.27 की औसत से 3301 रन बनाए हैं। वहीं दिलीप वेंगसरकर ने 71 वनडे मैच में 2138 रन बनाए हैं। इस मामले में सचिन तेंदुलर भी कम नहीं हैं। सचिन ने भी नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए 38.85 की औसत से 2059 रन बनाए हैं।

2019 के नंबर-4 पर सबसे सफल बल्लेबाज
वहीं अगर बात की जाए मौजूदा समय की तो साल 2019 के बाद टीम इंडिया के लिए सिर्फ चार ही ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 100 या इससे अधिक रन बनाए हैं। इसमें पहला नाम है श्रेयस अय्यर का। अय्यर ने 22 मैचों में कुल 805 रन बनाए। वहीं ऋषभ पंत के बल्ले से 11 पारियों में 360 रन बनाए हैं जबकि केएल राहुल ने 4 पारी में 189 रन बनाए और ईशान किशन के नाम 4 पारियों में 106 रन दर्ज है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.