छत्तीसगढ़ में मतदाताओं की संख्या दो करोड़ पार

Updated on 13-09-2023 04:45 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार मतदाताओं की संख्या दो करोड़ पार हो चुकी है। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद छत्तीसगढ़ में मतदाताओं ने नया रिकार्ड बनाया है।

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 24 अगस्त तक प्रदेश में 1.97 करोड़ मतदाता थे, जिसके बाद निर्वाचन कार्यालय में आठ लाख से अधिक आवेदनों पर कार्यवाही जारी थी।

इनमें से चार लाख से अधिक आवेदन नए मतदाता बनने के लिए किया गया था, बाकी नाम संशोधन, स्थान परिवर्तन आदि आवेदन थे। अब प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 2.02 करोड़ हो चुकी है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार अक्टूबर को किया जाएगा।

निर्वाचन कार्यालय की ओर से प्रदेशभर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। छत्तीसगढ़ में मतदाताओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अब बीएलओ के माध्यम से नहीं, बल्कि आनलाइन आवेदन करना होगा।

 उल्लेखनीय है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई थी। राजनीतिक दलों की मांग के बाद इसे 11 सितंबर तक आगे बढ़ाया गया था। अधिकारियों का कहना है कि अभी भी चार अक्टूबर के पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

100 वर्ष से अधिक 2,948 मतदाता
प्रदेश में 100 वर्ष से अधिक मतदाताओं की संख्या 2,948 हैं। वहीं, विधानसभा के इस चुनावी महासमर में 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले दो लाख से अधिक मतदाता, मतदान करेगे। सर्विस मतदाताओं की संख्या 19,854 है। वरिष्ठ नागरिकों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश निर्वाचन कार्यालय ने दिए हैं। उन्हें घर बैठे मतदान की भी सुविधा दी गई है।

पुरुषों से ज्यादा महिला मतदाता

प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, लिंगानुपात 1,003 से बढ़कर 1,005 हो चुका है। भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में महिला मतदाताओं की जागरूकता की प्रशंसा कर चुके हैं। बस्तर सहित आदिवासी जिलों की स्थिति पर गौर करें तो यहां भी नए मतदाताओं की संख्या में रिकार्ड वृद्धि हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.