आमिर खान की बेटी आइरा को नूपुर शिखरे ने प्रपोज कर पहनाई अंगूठी

Updated on 23-09-2022 06:28 PM

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहलाने वाले अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आइरा खान (Ira Khan) सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं, जिन्हें फैन्स काफी पसंद करते हैं। आइरा के फोटोज वीडियो अक्सर वायरल होते हैं। आइरा अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े पोस्ट भी करती हैं और इस बीच उनके फैन्स के लिए एक गुड न्यूज है। आइरा ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) से कथित तौर पर सगाई कर ली है। आइरा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिस में उनके बॉयफ्रेंड उन्हें बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज कर अंगूठी पहना रहे हैं।

आइरा का वीडियो वायरल
दरअसल आइरा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो किसी स्पोर्ट्स इवेंट का लग रहा है, जहां पर नूपुर आते हैं और सभी के सामने घुटनों पर बैठकर आइरा को प्रपोज करते हैं। जब आइरा हां कह देती हैं, तो फिर नूपुर उन्हें अंगूठी पहनाते हैं और इसके बाद दोनों किस करते हैं। आइरा और नूपुर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स के साथ ही साथ सेलेब्स भी पसंद कर रहे हैं।

सेलेब्स दे रहे बधाई
इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'पोपाई- उसने हां कह दिया, आइरा- हीहीही मैंने हां कह दिया (Popeye: She said yes, Ira: Hehe I said yes).' इस कैप्शन से ऐसा समझ आ रहा है कि आइरा, नूपुर को प्यार से पोपाई कहती हैं। इस वीडियो पर कुछ सेलेब्स ने रिएक्ट किया है, जिस में फातिमा का भी नाम शामिल है। फातिमा ने कमेंट में लिखा, 'ये अभी तक की सबसे प्यारी चीज मैंने देखी है, नूपुर कितने फिल्मी हो।' वहीं कृष्णा श्रॉफ ने लिखा 'क्यूटेस्ट थिंग एवर... बधाई हो बेबी गर्ल।'इसके अलावा सारा तेंदुलकर, रिया चक्रवर्ती, आरजे आलोक, हुमा कुरैशी, सिद्धार्थ मेनन और हेजल कीच आदि ने भी वीडियो पर कमेंट किया है।

लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं नूपुर और आइरा
गौरतलब है कि आइरा खान और नूपुर शिखरे बीते लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं और अब उन्होंने अपने इस रिश्ते को नाम दे दिया है। नूपुर ने आइरा को प्रपोज कर अंगूठी पहना दी है, हालांकि ये ऑफिशिल सगाई नहीं है लेकिन फैन्स इसे इंगेजमेंट ही मान रहे हैं। याद दिला दें कि आमिर खान भी नूपुर और आइरा के रिलेशनशिप के बारे में जानते हैं और कई बार साथ में तीनों वक्त बिता चुके हैं, जिसके फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आए थे। बता दें कि नूपुर एक फिटनेस कोच हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फिटनेस से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.