जिले में पोषण पखवाड़े की हुई शुरुआत

Updated on 09-04-2025 01:14 PM

जशपुरनगर। कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम के उद्देश्य से आज से पूरे छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में पोषण पखवाड़े की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 08 से 22 अप्रैल तक कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित किया जाएगा। जिले में पोषण पखवाड़ा की शुरुआत पोषण शपथ के साथ की गई।

        पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पोषण जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा के निर्देशानुसार किया जाएगा। इनमें गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों और किशोरियों को सही पोषण के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस पखवाड़े के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण परामर्श, स्वास्थ्य जांच और जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

       नगरपालिका जशपुर के वार्ड नंबर 06 के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में पार्षद कमला कुमारी ने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के सही पोषण एवं स्वास्थ्य रक्षा के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं आपको उनका लाभ लेना चाहिए। महिला बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार समुचित पोषण द्वारा एनीमिया एवं कुपोषण को रोकने के लिए कार्य किया जाता है। आप सभी को इसमें जुड़कर आपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयास करना चाहिए। परियोजना अधिकारी योगेश भगत ने लोगों को पोषक आहार एवं पूरक आहार की आवश्यकता पर जोर देते हुए बच्चों सहित शिशुवती एवं गर्भवती माताओं के भी सही पोषण की जानकारी दी। इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर रुक्मणी कश्यप, जयमानती निराला, स्व-सहायता समूह की महिलाएं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.