45% से ज्यादा चढ़ सकते हैं Nykaa के शेयर

Updated on 26-10-2022 06:36 PM

नायका के शेयरों में पिछले कुछ महीनों में तेज गिरावट आई है। कंपनी के शेयर 56 पर्सेंट से ज्यादा गिर गए हैं। नायका के शेयर 25 अक्टूबर 2022 को 1125 रुपये के अपने इश्यू से नीचे चले गए और 1110.60 रुपये के स्तर पर बंद हुए। इस गिरावट के बाद भी मार्केट एक्सपर्ट नायका के शेयरों पर बुलिश हैं। उनका कहना है कि कंपनी के शेयरों में करेंट लेवल से 45 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आ सकती है। नायका (Nykaa) के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2574 रुपये है। 

नोमुरा ने कहा, 5 साल में डबल हो सकता है शेयर
ब्रोकरेज हाउसेज ने नायका के शेयरों के लिए 1664 रुपये का एवरेज टारगेट प्राइस दिया है। यानी, कंपनी के शेयरों में 45 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आ सकती है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने हाल में नायका (Nykaa) के शेयरों का कवरेज शुरू किया है और कंपनी के शेयरों के लिए 1365 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। नोमुरा का कहना है कि लॉन्ग टर्म इनवेस्टर्स के लिए रिस्क-रिवॉर्ड अनुकूल है। अगले 5 साल में कंपनी के शेयर दोगुने हो सकते हैं। नायका की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स है। 

बाय रेटिंग के साथ नायका के शेयरों के लिए 1780 रुपये का टारगेट
घरेलू ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल ने नायका के शेयरों को बाय रेटिंग दी है और कंपनी के शेयरों के लिए 1780 रुपये का टारगेट दिया है। नायका के स्टॉक का कवरेज करने वाले 17 में से 11 एनालिस्ट्स ने कंपनी के शेयरों को बाय रेटिंग दी है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है। शेयर बाजार में नायका के शेयरों की जबरदस्त लिस्टिंग हुई थी। पिछले साल नवंबर में लिस्टिंग के दिन कंपनी के शेयर करीब दोगुने हो गए थे। नायका के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 1107.20 रुपये है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.