'मोटापा अब और बर्दाश्त नहीं होता', कर्नाटक में हॉस्टल की छत से कूदी MBBS छात्रा, रुला रहे सुइसाइड नोट के शब्द

Updated on 14-11-2023 01:47 PM
बेंगलुरु : कर्नाटक में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दक्षिण कन्नड़ जिले के मंगलुरु शहर में एक एमबीबीएस छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा अपने मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में रहती थी, वह एजे लेडीज हॉस्टल की छत पर गई और वहां से छलांग लगा दी। छात्रा ने आत्महत्या से पहले जो साइसाइड नोट लिखा है, वह दिल को दहला देने वाला है। उसने लिखा कि वह अपनी जिंदगी से तंग आ गई है और इसलिए आत्महत्या कर रही है। वह अपनी जिंदगी में जिस चीज से परेशान थी, वह था उसका मोटापा। वह पढ़ने में होशियार थी। उसका व्यवहार बहुत मिलनसार था लेकिन उसके सारे गुण उसके मोटापे पर भारी पड़े। उसने कहा कि लोग उसके मोटापे का मजाक बनाते हैं, उसे मुड़-मुड़कर देखते हैं और उसे शर्मिंदगी होती है।

मृतक छात्रा की पहचान प्रकृति शेट्टी (20) के रूप में हुई है। प्रकृति शेट्टी एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पुलिस ने कहा कि प्रकृति ने सोमवार सुबह एजे मेडिकल कॉलेज छात्रावास की इमारत से छलांग लगा दी।

मौत की सूचना से मचा हड़कंप

शुरुआती जांच के मुताबिक, प्रकृति मोटापे से परेशान थी और इससे उबर नहीं पा रही थी। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। प्रकृति बेलगावी जिले के अथानी शहर की रहने वाली थी। उसके आत्महत्या करने के बाद मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। उसके माता-पिता को सूचना भेजी गई और वह भी वहां पहुंचे।

झकझोर देने वाला सुइसाइड नोट

पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पीड़िता ने दावा किया है कि उसने जिंदगी से तंग आकर यह कदम उठाया है। पुलिस ने कहा कि छात्रा ने अपनी मौत की जिम्मेदारी ली है। उसने सुसाइड नोट में लिखा है, 'मैं अपना एमबीबीएस कोर्स पूरा करना चाहती थी, लेकिन मेरा मोटापा आड़े आ गया। वजन कम करने के मेरे प्रयास व्यर्थ गए और इसने मुझे अवसाद शिकार बना दिया।'

तनाव में आ गई थी प्रकृति

उसके दोस्तों ने बताया कि प्रकृति मोटापे का शिकार थी। उसने अपना मोटापा कम करने के लिए कई कोशिशें कीं। जिम से लेकर डाइटिंग तक फॉलो की लेकिन उसका मोटापा कम नहीं हो रहा था। कई लोग उसे देखकर हंसते थे। उसके बहुत दोस्त भी नहीं थे। लोग उसके मोटापे का मजाक उड़ाते थे। वह लोगों के व्यवहार से परेशान थी। धीरे-धीरे पर डिप्रेशन में आ गई और उसने लोगों से बातचीन करना भी कम कर दिया। लेकिन किसी को यह अंदाजा नहीं था कि प्रकृति आत्महत्या कर लेगी।

दिल में दबा था दर्द

प्रकृति के जानने वालों ने कहा कि उसने मरने से एक-दो दिन पहले उन लोगों से कहा था कि वह भगवान से प्रार्थना करेगी कि उसे अगले जन्म में मोटापा न दे। वह कई बार हंसी-मजाक में ऐसा बोलती थी लेकिन उसके दिल के दर्द को कोई समझ नहीं सका।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.