आठवीं की छात्रा से अश्लील हरकत, सरकारी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार

Updated on 26-07-2023 12:54 PM
भोपाल। जिले की बैरसिया तहसील में एक शासकीय स्कूल के शिक्षक द्वारा लंबे समय से 14 वर्ष की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। घटना का पता तब चला जब डर के कारण बालिका ने स्कूल जाना बंद कर दिया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज पुलिस ने आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली आठवीं की छात्रा को लेकर स्वजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। उसमें बताया कि छात्रा जब सातवीं कक्षा में थी, तभी से शिक्षक रघुवीर सिंह मालवीय उसके साथ अकेले में अश्लील हरकत करता था। फरवरी में बालिका ने मां को इस बारे में बताया था, लेकिन तब परीक्षाएं चल रही थीं। इस वजह से शिकायत थाने तक नहीं पहुंची थी। कुछ दिन बाद छात्रा की मां का निधन हो गया। जुलाई में छात्रा ने आठवी कक्षा में पढ़ना शुरू किया, तो शिक्षक ने उसके साथ फिर छेड़छाड़ शुरू कर दी थी। शनिवार को शिक्षक ने छात्रा को कमरे में बंद कर लिया, तो वह बुरी तरह डर गई और स्कूल जाना बंद कर दिया। दादी ने जब कारण पूछा तो उसने घटना के बारे में बताया। इसके बाद छात्रा ने स्‍वजन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला शिक्षक से छेड़छाड़

उधर, बैरसिया थाना पुलिस ने एक सरकारी स्कूल की महिला शिक्षक की शिकायत पर एक मनचले के खिलाफ पीछा कर छेड़छाड़ करने का केस दर्ज किया है। बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 32 वर्षीय महिला सरकारी स्कूल में शिक्षक है। महिला ने शिकायत में बताया कि दिसंबर-2022 से एक युवक स्कूल जाते-आते समय उसका पीछा करता है। साथ ही रास्ते में कमेंट्स भी करता है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पंजाबसिंह गुर्जर नाम के युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है। आरोपित मूलत: ग्वालियर का रहने वाला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.