उपयोगिताएं जोन के अधिकारी व कर्मचारी, पाली तथा कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित

Updated on 14-05-2023 08:34 PM

दुर्ग । भिलाई इस्पात संयंत्र में आयोजित शिरोमणि पुरस्कार समारोह में उपयोगिता जोन से उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शित करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पाली शिरोमणि तथा कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस संदर्भ में दिनांक 12 मई 2023 को आयोजित कार्यक्रम में जनवरी से मार्च 2023 तिमाही में अति उत्तम कार्य प्रदर्शन के लिये महाप्रबंधक (प्रोपेन प्लांट)  रमेश प्रसाद अहिरवार को पाली शिरोमणि पुरस्कार से नवाजा गया। इसी क्रम में फरवरी 2023 माह के लिये  आरिफुद्दीन कुरैशी, जल प्रबंधन विभाग एवं मार्च 2023 माह के लिये  रामाशीष, एस सी डब्ल्यू ई विभाग को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक (उपयोगिताएँ)  ए के जोशी ने की। कार्यक्रम में उपस्थित महाप्रबंधक (पीएलएमई) एम वेंकटेश बाबू, महाप्रबंधक (एसीडब्ल्यूई)  एस के क्षत्री, महाप्रबंधक (जल प्रबंधन विभाग)  जे पी सिंग, महाप्रबंधक (सीएस एवं सीडब्ल्यू प्लांट)  चिन्मय खान, महाप्रबंधक (ऑक्सीजन प्लांट)  पी सी बाग तथा महाप्रबंधक (आॅक्सीजन प्लांट) नदीम खान ने पुरस्कार विजेताओं को स्मृति चिन्ह, प्रवीणता प्रमाण पत्र तथा उनके जीवन साथी के लिये प्रशंसा पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले शिरोमणियों के कार्यस्थल में योगदान एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों को सराहा गया। इस कार्यक्रम का संचालन कार्मिक कार्यालय द्वारा किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.