धोखाधड़ी के इस तरीके से अफसर भी हैरान:ATM से 48 घंटे में 50 ट्रांजेक्शन

Updated on 21-12-2022 05:00 PM

इंदौर में धोखाधड़ी के कई मामलों के बारे में आपने सुना होगा, उनके तरीकों के बारे भी पता होगा। मगर इंदौर में दो बदमाशों ने धोखाधड़ी के एक ऐसे तरीके का इस्तेमाल किया, जिससे अधिकारी भी हैरत में आ गए। बदमाश ने इस तरीके से बैंक के ATM से 4 लाख 99 हजार रुपए निकाल लिए। बैंक को

- विजिलेंस की टीम ने बैंक मैनेजर से संपर्क किया ओर बताया कि इस घटना में बदमाशों ने कार्ड लगाया, पिन डाला और राशि का डिस्बर्समेंट शुरू होने के दौरान बदमाशों ने मशीन के साथ टेम्परिंग की। बदमाशों ने मशीन में छेड़छाड़ कर 50 ट्रांजेक्शन किए। जब इसकी जानकारी बैंक व पुलिस के अधिकारियों को पता चली तो वे भी हैरान हो गए।

- घटना का पता चलने के बाद बैंक अफसर विजय नगर थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने भी धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने घटना के दिन के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जिसमें दो युवक वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे है।

ATM रूम में पहले एक बदमाश अंदर आता है। वह बैंक का डेबिट कार्ड लगाता है। पिन भी इंटर करता है। इस बीच जब ATM मशीन से पैसा बाहर आने की प्रोसेस होती है तब उसका साथ में आया दूसरा बदमाश ATM रूम में दाखिल होता है और मशीन के पिछले हिस्से में जाकर पॉवर प्लग निकाल देता है।

- इससे निकाली जाने वाले रुपए कैश डिस्बर्समेंट पर आ जाती है। इस तरह की एरर व तकनीकी इन्ट्रप्शन में राशि अकाउंट होल्डर के खाते से कट कर वापस उसके खाते में क्रेडिट हो जाती है। इस तरह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और अलग-अलग बैंकों के डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर 50 ट्रांजेक्शन कर ATM मशीन से 4 लाख 99 हजार रुपए निकाल लिए।

- सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया है कि वारदात के दौरान पहले एक युवक ATM रूम के अंदर आता है और मशीन में कार्ड लगाकर पिन इंटर करता है। जब मशीन रुपए प्रोसेस करने लगती है तभी वहां पर उसका साथी भी रूम में आता है और मशीन के पीछे जाकर पावर प्लग निकाल देता है। तब तक पहला बदमाश मशीन के सामने ही खड़ा रहता है। इस तरह बदमाशों ने ट्रांजेक्शन कर रुपए निकाले और वहां से भाग निकले।

अब इस मामले में पुलिस क्या करने जा रही है...

विजय नगर टीआई रवींद्र गुर्जर का कहना है कि बैंक के मैनेजर ने इस घटना की शिकायत की। उन्होंने बताया कि एक्सिस बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट और एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड से 10-10 हजार के कई ट्रांजेक्शन किए हैं। बदमाशों ने मशीन में गड़बड़ी करके पॉवर प्लग निकालकर इस प्रकार धोखाधड़ी की है। दो अज्ञात बदमाश सीसीटीवी में आए है उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

वारदात करने वालों की तलाश

टीआई का कहना है कि इस प्रकार का मामला छह महीने पहले भी सामने आ चुका है। उस दौरान उसमें 50 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ था। राजस्थान के गिरोह की भी अभी हुई वारदात में तलाश की जाएगी। साथ ही इस तरह की वारदात कौन करता है, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस ATM मशीनों से वारदात करने वाले पुराने बदमाशों और गैंग की भी जानकारी निकाल रही है।

तीन बैंकों के कार्ड से ट्रांजेक्शन, पुलिस कर रही पता

इस मामले में पुलिस को ये जानकारी मिली है कि बदमाशों ने बैंक से ट्रांजेक्शन करने के लिए तीन बैंक के कार्ड का इस्तेमाल किया है। जिन तीन बैंकों के कार्ड का इस्तेमाल किया गया है। वह किसके नाम के है उनका खाता नंबर क्या है। पुलिस इसकी जानकारी जुटाने में लगी है। ताकि ट्रांजेक्शन करने वालों का पता चल सके। संभवत: पुलिस इन संबंधित बैंक से इन कार्ड के बारे में जानकारी निकालेगी।

सीसीटीवी फुटेज से भी तलाश

इधर, घटना के दौरान एटीएम रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में जो दो युवक नजर आए है। उनकी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को भी एक्टिव कर दिया है। साथ ही इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज की भी पुलिस जांच करेगी। ताकि इनका मूवमेंट के बारे में जानकारी मिल सके। बदमाशों ने कितने समय में इन वारदात को अंजाम दिया इसे लेकर भी जानकारी निकाल रही है। ATM से धोखाधड़ी करने वाले पुराने बदमाशों और गैंग के बारे में भी पुलिस पता कर रही है। बताया जा रहा है कि धोखाधड़ी के इस मामले में विजय नगर पुलिस बैंक की विजिलेंस टीम से भी जानकारी ले सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.