स्वास्थ्य केन्द्रों, छात्रावासों का अधिकारी करें नियमित निरीक्षण

Updated on 16-10-2024 12:28 PM

कोरिया ।   कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए हैं।


विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र बनाने भटकना न पड़े


बैठक में आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्रों के विकासखण्डवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र, मिशन मोड में बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमाण-पत्र बनाने में आ रही कठिनाइयों को समन्वय के साथ निराकरण करने के निर्देश भी दिए हैं।


छात्रावासों, स्वास्थ्य व आंगनवाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें, प्रतिवेदन भी दें


कलेक्टर ने जिले के सभी छात्रावासों, अस्पताल, स्कूलों, स्वास्थ्य व आंगनवाड़ी केंद्रों के नियमित निरीक्षण करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि निरीक्षण के दौरान प्रतिवेदन भी प्रस्तुत करें ताकि समस्या का निराकरण समय पर किया जा सके।


सड़कों पर मवेशी न बैठे, पशुओं के गले मे रेडियम बेल्ट लगाएं


पशु विभाग के अधिकारियों को राज्य मार्ग व राष्ट्रीय राजमार्ग, चौक-चौराहे पर बैठने वाले मवेशियों के गले मे रेडियम बेल्ट लगाने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग, जनपद पंचायत व नगरीय निकाय के अधिकारियों को भी सड़को से आवारा व घुमन्तू मवेशियों को हटाने के निर्देश भी दिए हैं।


अनुकम्पा प्रकरण को करें निराकरण, अनाधिकृत अनुपस्थित कर्मी पर होगी कार्यवाही


जिले के विभिन्न विभागों में अनुकम्पा नियुक्ति के सम्बंध में विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने उच्च प्राथमिकता के साथ लंबित अनुकम्पा प्रकरण को निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की और किए गए प्रयास के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने ऐसे अनाधिकृत कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।


आगामी माह से धान खरीदी की संभावना


आगामी माह से धान खरीदी होने की संभावना को देखते हुए कलेक्टर ने धान खरीदी के सम्बंध में आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसानों के नाम, रकबा, बी-वन, खसरा, आधार नम्बर, मोबाइल नम्बर व गिरदावरी के सम्बंध में अभी से दूरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विगत वर्ष 22 धान उपार्जन केन्द्र के, 30650.423 हेक्टेयर रकबा में धान बोये गये थे, वही 22 हजार 347 किसानों ने पंजीकृत कराए थे, जिनमें से 19 हजार 654 किसानों ने धान बेचे थे। इस खरीफ वर्ष में 441 नये पंजीकृत किसान है। इस तरह कुल पंजीकृत किसानों की संख्या 22 हजार 788 है।


लंबित प्रकरणों का त्वरित गति से करें निराकरण


महिला एवं बाल विकास विभाग के समीक्षा के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने नए आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जमीन चिन्हित करने व जीर्ण भवनो को विखंडन करने तथा जीर्ण भवनों में आंगनबाड़ी नहीं संचालित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने राजस्व अधिकारियों से बंटवारा, नामांतरण, फौती सहित अन्य राजस्व प्रकरणों के निराकरण की जानकरी ली। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का जल्द निपटारा करने और हाई कोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। आज जनदर्शन में 54 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से परीक्षण कर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।


बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर अरूण कुमार मरकाम, श्रीमती अंकित सोम सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.