अमेजन में ऑफिशियली छंटनी की घोषणा कंपनी के हार्डवेयर चीफ बोले- अब हमें कुछ पोजीशन्स की जरूरत नहीं

Updated on 17-11-2022 07:03 PM

ई-कॉमर्स केपनी अमेजन इंक ने छंटनी की घोषणा की है। कंपनी के हार्डवेयर चीफ डेव लिम्प ने बुधवार को वर्कर्स को एक मेमो में लिखा, 'हम असामान्य और अनिश्चित मैक्रोइकोनॉमिक एनवॉयरनमेंट का सामना कर रहे हैं। ऐसे मेंरिव्यू के बाद, हमने हाल ही में कुछ टीमों और प्रोग्राम को कंसोलिडेट करने का निर्णय लिया है। इस कारण अब हमें कुछ पोजीशन्स की आवश्यकता नहीं होगी।'

लिम्प ने कहा, 'मुझे यह खबर देते हुए बहुत दुख हो रहा है क्योंकि हम जानते हैं कि इसके परिणामस्वरूप हम डिवाइसेस एंड सर्विसेज डिवीजन से प्रतिभाशाली अमेजोनियन खो देंगे।' उन्होंने कि कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों को इसकी जानकारी दे दी है और नई नौकरी खोजने में सहायता करने सहित अन्य सहायता देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।'

अमेजन के इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी
 इस हफ्ते एक रिपोर्ट पब्लिश की थी जिसमें कहा गया था कि अमेजन 10,000 कर्मचारियों की छंटनी का प्लान बना रहा है। अमेजन के पास 31 दिसंबर 2021 के आंकड़े के मुताबिक 16 लाख से जयादा फुल टाइम और पार्ट टाइम एम्प्लॉइ हैं। 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी अमेजन के इतिहास में सबसे बड़ी छंटनी है। छंटनी का कारण आर्थिक मंदी के कारण कॉस्ट कटिंग को बताया गया है।

हायरिंग फ्रीज करने की भी अनाउंसमेंट
अमेजन के एक टॉप एग्जीक्यूटिव के भेजे गए एक इंटरनल मेमो के अनुसार, कंपनी ने पिछले हफ्ते ही हायरिंग फ्रीज करने की भी अनाउंसमेंट की थी। वहीं अमेजन में काम करने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर जेमी झांग ने लिंक्डइन पर अपने कनेक्शंस को पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें कंपनी से निकाल दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
 11 March 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
 11 March 2026
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
Advt.