बीएसपी के विद्युत संगठन में राजभाषा कार्यशाला संपन्न

Updated on 03-12-2024 01:29 PM

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के वेलफेयर बिल्डिंग क्रमांक-1 में स्थित विद्युत संगठन के सभागार में विगत दिनों राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन विभाग प्रमुख, मुख्य महाप्रबंधक विद्युत टी के कृष्णकुमार के मुख्य आतिथ्य एवं महाप्रबंधक दूरसंचार प्रकाश की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में महाप्रबंधकगण एस लक्ष्मी, ए के डे, मानस रंजन रथ, आर आर ठाकुर, उप महाप्रबंधक अनुरोध दाढ़े, सहायक महाप्रबंधक एस के दास, उप प्रबंधक अभिलाषा पेठे, कनिष्ठ प्रबंधक  चुनेश्वर कुमार नायक, कनिष्ठ अभियंता संजय कुमार कौशल, चन्द्र शेखर साहू, आशा गोखले, गुलाब चंद महेश्वर, जेईए मिथिलेश कुमार साहू, चार्जमेन पी के होता, टेक्निकल असिस्टेंट नीतीश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान राजभाषा विभाग द्वारा सामान्य ज्ञान पर आधारित हिंदी भाषा में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर 05 प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया और उन्हें पुरस्कार वितरित किए गए। पुरस्कार विजेताओं की सूची में सहायक महाप्रबंधक सीआरएमई स्वयं प्रकाश गुप्ता ने प्रथम स्थान, महाप्रबंधक एचएमई मोहम्मद अशरफ सिद्दीकी द्वितीय स्थान, महाप्रबंधक दूरसंचार एच आर सिरमौर तृतीय स्थान प्राप्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने नई कैंसर…
 17 August 2026
रायपुर. भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा रविवार को सुधा ओपन स्कूल, अमासोनी में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 17 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में प्रतिदिन ज्ञान की गंगा बह रही है। रविवार को विशेष प्रवचनमाला में मुनि संवेगरत्न सागर ने मानव जीवन की…
 17 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के निर्माणाधीन नूतन जिनालय में 15 अगस्त को देवाधिदेव संभवनाथ भगवान परमात्मा के मंदिर की प्रथम पाषाण स्थापना का महामहोत्सव भक्तिभाव और धार्मिक…
 17 August 2026
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित समारोह में मनोहर गौशाला, खैरागढ़ के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) को आमंत्रित किया गया। समारोह में उन्होंने राज्यपाल सहित…
 17 August 2026
बिलाईगढ़। ब्लॉक मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत छपोरा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता,…
 17 August 2026
बलौदाबाजार-भाटापारा। बलौदाबाजार जिले के ग्राम रोहरा में ज्वेलर्स संचालक से करीब ₹12 लाख के सोना-चांदी के जेवर लूटने के मामले में फरार चल रहे अंतरराज्यीय गिरोह के शातिर आरोपी कौशलेश…
 17 August 2026
रायपुर। एनालॉग पनीर के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए राजस्व,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने महासमुंद के भलेसर रोड…
 17 August 2026
दुर्ग। समाज सेवा और नारी उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ की संस्थापिका एवं निर्देशक स्मिता सिंह को सांसद विजय बघेल ने सम्मानित किया।यह सम्मान…
Advt.