अधिकारियों ने की किसानों से खाद-बीज उठाव की अपील

Updated on 20-06-2023 09:22 PM

महासमुंद । महासमुंद ज़िले में सहकारी केन्द्रीय बैंक की ओर से खरीफ फसल 2023-24 के लिए अब तक 42751 किसानों को खेती-किसानी के लिए 200 करोड़ 30 लाख रूपए का अल्पकालीन ऋण दिया गया है।

इसमें 164 करोड़ 97 लाख रूपए नकद और शेष 35 करोड़ 33 लाख रुपये वस्तु के रूप में दिया गया है। चालू वर्ष में किसानों को 423 करोड़ के ऋण वितरण का लक्ष्य है।

नोडल अधिकारी जी.एन. साहू ने बताया कि पिछले वर्ष 2022-23 में इसी सीजन में 47520 किसानों को 207 करोड़ 4 लाख रूपए का खेती-किसानी के लिए ऋण दिया गया था। इसमें से 175 करोड़ 12 लाख रूपए नगद और 25 करोड़ 28 लाख रूपए वस्तु के रूप में दिया गया था। चालू वर्ष में नये किसानों को भी ऋण दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि रासायनिक और वर्मी कम्पोस्ट का पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। रासायनिक खाद का भंडारण 37323 टन और40606 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट और 31108 किविंटल बीज का भंडारण है। जिसमें से किसानों ने अब तक 10610 क्विंटल बीज, 19912 टन रासायनिक खाद और 24000 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद का उठाव किया है। रासायनिक खाद उठाव पिछले वर्ष 2022 के मुक़ाबले अधिक है।अधिकारियों ने किसानों से जल्द से जल्द खाद-बीज उठाव की अपील की है।
   
पिछले वर्ष इसी तारीख़ तक 17848 टन रासायनिक खाद का उठाव किसानों ने किया था। महासमुंद ज़िले में 13 शाखाये और 130 सहकारी समितियाँ कार्यरत है। गोदाम की क्षमता 21100 टन की है। वर्तमान में 29498 क्विंटल बीज,17611 टन रासायनिक खाद और 16605 की क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद शेष है।अधिकारियों ने किसानों से जल्द उठाव की अपील की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.