नये साल के पहले दिन अधिकारी पहुंचे स्कूल

Updated on 02-01-2025 02:33 PM

रायगढ़ ।  नये साल के पहले दिन आज खरसिया एसडीएम डॉ.प्रियंका वर्मा सहित खरसिया अनुविभाग के अन्य जिला स्तरीय अधिकारी विकासखण्ड खरसिया के विभिन्न स्कूलों में बच्चों के बीच पहुंचे। अधिकारियों ने स्कूलों में न्योता भोज में बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला पामगढ़ तहसील खरसिया में स्कूल का निरीक्षण किया जहां उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई का महत्व बताते खूब मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही।  

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर कार्तिकेया गोयल द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों को फील्ड निरीक्षण के दौरान स्कूल, आंगनबाड़ी एवं छात्रावासों को निरीक्षण करने के निर्देश दिए हुए है। उक्त निर्देश के परिपालन में खरसिया ब्लॉक में अधिकारियों ने स्कूलों में बच्चों से पढ़ाई-लिखाई का फीडबैक लिया। अधिकारियों ने विद्यालय का स्तर, शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति, अध्यापन की स्थिति, समय-सारिणी के आधार पर पीरियड का संचालन, विद्यालय में टीएलएम की उपलब्धता, विद्यालय में स्मार्ट क्लास के संचालन आदि स्थिति का अवलोकन किया।

अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से परीक्षाओं को लेकर पढ़ाई-लिखाई से जुड़े सवाल जवाब किया। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी नियमित अभ्यास के साथ करने और बिना किसी तनाव के परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही छात्रों से उनके लक्ष्य के बारे में भी पूछा और उसे पाने के लिए खूब मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। सभी बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने की बात कही। विद्यार्थी भी अधिकारियों को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित नजर आए।

इस अवसर पर तहसीलदार लोमस मिरी, सीईओ जनपद, नायब तहसीलदार बीईओ, बीआरसी, एसएडीओ, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, आरईएस, फूड इंस्पेक्टर, पशु चिकित्सा विभाग, सीडीपीओ, सहायक कोषालय अधिकारी सहित खरसिया अनुभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.