हे भगवान! पित्त की थैली से निकली 5 सर्जरी क्लिप, पांच साल पहले ऑपरेशन में डॉक्टरों ने छोड़ दिया था

Updated on 23-10-2023 02:04 PM
जयपुर: जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) हॉस्पिटल में एक महिला मरीज का ऑपरेशन करते समय उसकी पित्त की थैली (गॉलब्लैडर) में 5 सर्जरी क्लिप मिली हैं। डॉक्टरों ने बताया कि यह दुनिया का इस तरह का पहला केस है, जब गॉलब्लैडर के अंदर क्लिप मिली हो। जिस महिला के अंदर से पांच क्लिप मिली हैं, वो पिछले पांच साल से दर्द से पीड़ित थी। डॉक्टरों का कहना है कि ये केस मेडिकल जगत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस केस की अच्छे से स्टडी की जाएगी।

महिला ने 2018 में कराया था ऑपरेशन

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ने 2018 में किसी अस्पताल में पित्ताशय की पथरी को निकालने के लिए सर्जरी कराई थी। सर्जरी करने वाले डॉक्टरों ने पित्ताशय के अंदर सर्जरी में इस्तेमाल की गई पांच क्लिप गलती से छोड़ दीं। डॉक्टरों ने पित्ताशय को पूरी तरह से नहीं हटाया था। बाद में पेट में क्लिप होने से महिला के दर्द रहने लगा। इसके बाद महिला बीते दिनों सरकारी सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल पहुंची।

पित्ताशय के बचे हिस्से को हटाया तो मिली 5 क्लिप: डॉक्टर

एसएमएस अस्पताल के वरिष्ठ प्रोफेसर (सर्जरी) डॉ. जीवन कांकरिया ने कहा, 'हमने जब पित्ताशय के बचे हुए हिस्से को हटाया, तो हमें पित्ताशय के अंदर से पांच धातु क्लिप और लगभग 6 मिमी का एक छोटा पत्थर मिला। यह पहली बार था, जब मुझे पित्ताशय के अंदर क्लिप मिली हो। यह इस तरह का पहला केस है, जो मेरी जानकारी में आया है। मैंने 20 हजार से ज्यादा पित्ताशय हटाने के ऑपरेशन किए हैं, लेकिन ऐसा मामला कभी नहीं देखा।'

बांदीकुई निवासी 26 वर्षीय महिला आशा (बदला हुआ नाम) करीब पांच साल से पित्ताशय में पथरी से पीड़ित थी। बार-बार दर्द होने के कारण 2018 में लैप्रोस्कोपिक तकनीक से पित्ताशय का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के 7-8 दिन के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लेकिन, मरीज़ को लगातार दर्द बना रहा।

महिला के गॉलब्लैडर में कुछ पथरी भी बची थी: डॉक्टर

डॉक्टर कांकरिया ने कहा, 'महिला की जांच करने पर पाया कि उसके गॉलब्लैडर में कुछ पथरी बची हुई थी। बाद में ऑपरेशन कर गॉलब्लैडर को पूरी तरह से निकला दिया।' उन्होंने बताया कि गॉलब्लैडर के बचे हुए हिस्सों को सुरक्षित रूप से हटाने के लिए आईसीजी (इंडोसायनिन डाई) तकनीक की मदद से ऑपरेशन किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.