ओ तेरी, ये क्या हुआ! 'छावा' ने 52वें दिन अचानक लगाई लंबी छलांग, 'एम्पुरान' ने 11 दिनों में रच दिया नया इतिहास
Updated on
07-04-2025 02:02 PM
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रविवार को कुछ ऐसा हुआ है, जो दंग करने वाला है। विक्की कौशल की 'छावा' जहां बीते 6 दिनों से लाखों में कमाई कर रही थी, वहीं रविवार को रिलीज के 52वें दिन इसने लंबी छलांग लगाई है। अपने 8वें वीकेंड में इस पीरियड ड्रामा फिल्म ने शानदार 1.42 करोड़ रुपये का कारोबार कर चौंका दिया है। दूसरी ओर, मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की 'एल 2: एम्पुरान' 11 दिनों में ही मलयालम सिनेमा की वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म ने देश से ज्यादा विदेशों में कमाई की है और मॉलीवुड के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
'छावा' को रविवार को सलमान खान की 'सिकंदर' की सुस्त चाल का फायदा मिला है। एआर मुरुगादॉस के डायरेक्शन में बनी 'सिकंदर' भी हालांकि 8 दिनों में देश में 102.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है। लेकिन सलमान जैसे सुपरस्टार की फिल्म से जिस बंपर कमाई की उम्मीद की जाती है, 'सिकंदर' उस मायने से पिछड़ गई है। रविवार को 'सिकंदर' ने देश में 4.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
'छावा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 52
Sacnilk के मुताबिक, लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी 'छावा' की कमाई में रविवार को 49.47% की बढ़ोतरी हुई है। गिने-चुने शोज के बावजूद इसने 52वें दिन 1.42 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। जबकि एक दिन पहले शनिवार को इसने 95 लाख रुपये और उससे पहले शुक्रवार को 55 लाख रुपये की कमाई की थी। 'छावा' का टोटल कलेक्शन अब देश में 598.62 करोड़ रुपये है, जिसमें से 582.75 करोड़ रुपये का नेट बिजनस हिंदी वर्जन से हुआ है। जबकि 15.87 करोड़ रुपये की कमाई तेलुगू वर्जन से हुई है।
\
'छावा' वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 52
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 'छावा' ने 52 दिनों में वर्ल्डवाइड 804.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। हालांकि, यह विदेशों में 100 करोड़ रुपये नहीं कमा पाई है और 91 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई पर सिमट गई है। 130 करोड़ के बजट में बनी यह ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म अब OTT पर भी रिलीज होने वाली है। चर्चा है कि 'छावा' 11 अप्रैल से Netflix पर स्ट्रीम किया जाएगा।
मॉलीवुड की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी 'एम्पुरान'
दूसरी ओर, 'एल 2: एम्पुरान' को लेकर जहां एक ओर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है। हालांकि, दूसरे वीकेंड का कलेक्शन ठीक-ठाक रहा है, लेकिन देश से ज्यादा विदेशों में कमाई कर पृथ्वीराज सुकुमारन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म मॉलीवुड की सिरमौर बन चुकी है।
'एल 2: एम्पुरान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11
'एल 2: एम्पुरान' ने 11वें दिन देश में सभी 5 भाषाओं को मिलाकर 3.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन अब देश में 98.35 करोड़ रुपये है। यह सोमवार को आसानी से 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। देश में यह फिल्म सबसे ज्यादा मलयालम वर्जन से कमा रही है। 11 दिनों में इसने मलयालम वर्जन से जहां 89.34 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, वहीं हिंदी वर्जन से महज 2.26 करोड़ रुपये का बिजनस हुआ है।
'एल 2: एम्पुरान' वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 11
'एल 2: एम्पुरान' दुनियाभर में 250+ करोड़ रुपये की कमाई करने वाली पहली मलयालम फिल्म बन चुकी है। इसने 11 दिनों में 253.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इससे पहले वर्ल्डवाइड सबसे अधिक कमाई करने वाली मलयालम फिल्म 'मंजुम्मेल बॉयज' थी, जिसने दुनियाभर में 241.03 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन और देश में 142.08 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।
देश से ज्यादा विदेशों में हुई 'एल 2: एम्पुरान' की कमाई
मोहनलाल की 'एल 2: एम्पुरान' का बजट 180 करोड़ रुपये है। ऐसे में इसे देश में हिट साबित होने के लिए अभी एक लंबा सफर तय करना है। लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसने जहां विदेशों में 11 दिनों में 139.50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है, वहीं देश में 114 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' जहां पहले वीकेंड के बाद अब वीकडेज में हिचकोले खा रही है, वहीं इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी 'मैं…
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार कटरीना कैफ और उम्दा एक्टर विक्की कौशल पिछले साल 7 नवंबर 2025 को पैरेंट बने। फैन्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट छानते रहते हैं…
सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस जहां उनकी फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बुधवार को दिग्गज एक्टर की 173वीं फिल्म 'धर्मन' का फर्स्ट लुक टाइटल पोस्टर…
'भाबीजी घर पर हैं!' में विभूति नारायण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए आसिफ शेख आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 42 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत…