अरे नहीं, हमारे अर्शदीप सिंह-उमरान मलिक को शोएब अख्तर नहीं बनना... मुनाफ पटेल ने भौकाल की निकाली हवा

Updated on 07-12-2023 01:48 PM
सूरत: कोई भी युवा जब फास्ट बॉलर बनने का फैसला करता है तो उसके मन में कहीं न कहीं शोएब अख्तर जैसा स्पीड स्टार बनने की हसरत होती है। वह भी अपनी तेज तर्रार पेस से विपक्षी बल्लेबाजों के हौसले पस्त करने की कोशिश करता है। अगर वह उमरान मलिक या अर्शदीप सिंह की तरह आईपीएल या नेशनल टीम में आता है तो उसकी तुलना भी शोएब अख्तर से शुरू हो जाती है। इस बारे में हालांकि भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और लीजेंड्स लीग क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से भौकाल टाइट करने वाले मुनाफ पटेल की राय अलग है। उन्होंने एक लाइन में शोएब अख्तर की यूएसपी को नकार दिया।

उमरान मलिक और अर्शदीप को क्या दी सलाह
इंटरव्यू में मुनाफ पटेल ने साफ-साफ कहा कि हमारे उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह को शोएब अख्तर नहीं बनना। तेज गेंदबाज सिर्फ स्पीड से नहीं होता है। उसके पास स्विंग होनी चाहिए। वैरिएशंस होनी चाहिए। उसे विकेट लेना आना चाहिए न कि सिर्फ तेज गेंद करने की कोशिश करे। इससे कुछ नीं होता है। लोग शोएब अख्तर, शोएब अख्तर... करते रहते हैं, लेकिन वह सिर्फ हौव्वा है। बता दें कि उमरान मलिक उनमें से एक हैं, जो आईपीएल में 155 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज लगातार गेंद फेंकने में सक्षम हैं। इसके बावजूद उमरान फिलहाल टीम इंडिया से बाहर हैं और बाएं हाथ के पेसर अर्शदीप सिंह भी स्ट्रगल कर रहे हैं।

स्पीड ही सबकुछ नहीं, स्विंग और वैरायटी बनाती है प्योर गेंदबाज
भारत के लिए विश्व कप जीत के हीरोज में शामिल रहे मुनाफ ने शोएब अख्तर और तेज गेंदबाजी पर कहा- देखिए, शोएब अख्तर के नाम 200 विकेट नहीं है, जबकि कई मीडियम पेसर हैं, जिनके नाम 500-500 इंटरनेशनल विकेट हैं। इंग्लैंड के महान जेम्स एंडरसन को देख लीजिए। उनके नाम टेस्ट में 800 विकेट होने वाले हैं। उनकी स्पीड तो अब 140 kmph भी नहीं है। मेरा मानना है कि कोर पेसर वही है, जिसके पास पेस से अधिक वैरायटी है। वह स्विंग करवाए, कटर का इस्तेमाल करे, नकल बॉल से चौंकाए, बाउंसर से विकेट ले, परेशान करे।

आईपीएल के आधार पर चुनी जाएगी विश्व कप की टीम

इसके बाद उन्होंने टी-20 विश्व कप 2024 में जसप्रीत बुमराह के साथी गेंदबाजों की संभावनाओं को लेकर कहा- देखिए, विश्व कप से पहले आईपीएल खेला जाएगा। अगर मेरी मानें तो जिसकी फॉर्म अच्छी हो। उसपर दांव लगाना चाहिए। अब यही टीम इंडिया की सिलेक्शन का बेस भी है। अर्शदीप सिंह को काफी सीखने की जरूरत है। उमरान के पास पेस है तो उन्हें बाकी पक्षों पर काम करने की जरूरत है। ये दोनों भी विश्व कप खेल सकते हैं। फिलहाल तेज गेंदबाजी को लेकर भारत के पास ढेरों विकल्प हैं। इसका ताजा उदाहरण वनडे वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन है।

ऐसा रहा है मुनाफ पटेल का करियर
उल्लेखनीय है कि मुनाफ ने भारत के लिए 13 टेस्ट में 35 विकेट झटके, जबकि 70 वनडे में 86 और 3 टी-20 इंटरनेशनल में 4 विकेट उनके नाम रहे। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में 63 मैच खेलते हुए 74 विकेट झटके। वह 2007 वनडे वर्ल्ड कप और विजेता 2011 विश्व कप टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने 11 विकेट झटक कर कई मैचों भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने साहस और बेजोड़ खेल से नया इतिहास रच दिया। भारत द्वारा जीते गए कुल 21 गोल्ड मेडलों में से 11…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। भारत के इस लंबे और महत्वपूर्ण दौरे के लिए…
 05 October 2026
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे मैदान पर लंबे-लंबे छक्कों और शानदार प्रदर्शन के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 2026 T20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद हाल…
 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
Advt.