ये इश्क हाय! लड़की लेकर भागे GST अफसर, जब खुली बात तो पुलिस ने पीट लिया माथा

Updated on 22-11-2023 01:59 PM
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हुई एक शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। यह शादी रायगढ़ तहसील में हुई है। मामला हाईप्रोफाइल है इसकी वजह से चर्चा ज्यादा हो रही है। रायपुर में पदस्थ एक जीएसटी अधिकारी का पिछले पांच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। शादी में जाति रोड़ा बन रहा था। दोनों शादी के लिए घर से भाग गए तो परजिनों ने अपहरण का केस दर्ज करवा दिया।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया है। इसके बाद जीएसटी अफसर और प्रेमिका की मर्जी से दोनों की शादी करवा दी गई। दरअसल, राकेश कुमार आरोड़ा आयकर विभाग में अधिकारी हैं। उनकी पोस्टिंग रायपुर में है। अंकिता मित्तल नाम की युवती से पिछले पांच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। वहीं, जाति की वजह से लड़की के घर वाले तैयार नहीं थे।

गर्लफ्रेंड के साथ हुए फरार


इसके बाद दोनों ने घर से भागकर शादी की प्लानिंग की। जीएसटी अधिकारी राकेश कुमार अरोड़ा अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर फरार हो गए। इसके बाद लड़की के घर में तूफान आ गया है। लड़की के परिवार वालों ने पुसौर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। इसके बाद दोनों को पुलिस ने बरामद किया और पूछताछ के लिए थाने लेकर आई।

दोनों ने शादी की इच्छा जताई


वहीं, पुलिस ने जब दोनों को पकड़ा तो शादी की इच्छा जताई। साथ ही अपनी परेशानी भी बताई। दोनों ने कहा कि परिवार के लोग शादी के लिए तैयार नहीं हैं। युवती ने भी कहा कि हम अपनी मर्जी से इनके साथ आए हैं। हम दोनों शादी करना चाहते हैं। इसके बाद पुलिस दोनों को एसडीएम कोर्ट में लेकर पहुंची।

रायगढ़ तहसील ऑफिस स्थित एसडीएम कोर्ट में दोनों की मर्जी से शादी हो गई। इसके बाद प्रशासन के अधिकारी और पुलिसकर्मी इस शादी के गवाह बने हैं। अब दोनों की हैप्पी एंडिंग हो गई है। जीएसटी अफसर राकेश कुमार अरोड़ा ने कहा कि इंटरकास्ट होने की वजह से लड़की के परिवार वाले तैयार नहीं थे। पांच साल से हमारा अफेयर चल रहा था। इसके बाद हमने कोर्ट में शादी कर ली है।

वहीं, दुल्हन बनी अंकिता मित्तल ने कहा कि हम राकेश को पांच साल से जानते हैं। अपने परिवार को बताया तो जाति की वजह से उन्होंने मना कर दिया। मैं बालिग हूं और 27 साल की हूं। शादी के लिए मैं घर से भाग थी। अपनी मर्जी से शादी किए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.