दिल्ली में नहीं चलेगी Ola, उबर, रैपिडो बाइक, जानिए क्यों लिया फैसला, अब आगे क्या?

Updated on 22-02-2023 07:55 PM
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोग अब ओला (Ola), उबर (Uber), रैपिडो (Rapido) की बाइक सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। दिल्ली सरकार ने ऐप आधारिक कैब बुकिंग एग्रीगेटर्स की इस सर्विस पर पाबंदी लगा दी है। दिल्ली सरकार ने तत्काल प्रभाव से बाइक टैक्सी सर्विस को प्रतिबंधित (Bike Taxi Ban in Delhi) करने का आदेश दिया है। जो लोग ज्यादा पैसे खर्च करने से बचने के लिए ओला कैब या ऑटो सर्विस के इस्तेमाल से बचते थे, उन्हें अब झटका लगेगा। दिल्ली सरकार ने ओला, उबर, रैपिडो जो बाइक टैक्सी सर्विस दे रहे थे, उनमें परिवहन के नियमों का उल्लघंन हो रहा है। परिवहन विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उनके सामने ऐसी जानकारी आई कि गैर परिवहन (प्राइवेट) पंजीकरण नंबर के दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल किराए के लिए किया जा रहा है। जो कॉमर्शियल ऑपरेशन और मोटर व्हीकल्स नियम 1988 का उल्लघंन है।

दिल्ली सरकार ने लिया फैसला

दिल्ली सरकार द्वारा ऐप आधारित 'बाइक-टैक्सी' संचालकों को निजी वाहनों का इस्तेमाल बंद करने को कहे जाने के कारण इस सेवा से जुड़े कई चालकों का भविष्य अनिश्चित हो गया है। इन चालकों ने कहा है कि उन पर कार्रवाई करने और जुर्माना लगाने के बजाय सरकार को उनके लिए एक नीति लानी चाहिए। परिवहन विभाग ने दिल्ली की सड़कों पर 'बाइक-टैक्सी' परिचालित किये जाने से आगाह करते हुए चेतावनी दी है कि यह मोटर वाहन अधिनियम,1988 का उल्लंघन है और सेवा प्रदाता कंपनियों पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।
विभाग ने एक सार्वजनिक नोटिस में कहा है कि निजी पंजीकरण नंबर वाले दो पहिया वाहनों का उपयोग वाणिज्यिक उद्देश्य के लिए करना मोटर वाहन अधिनियम,1988 का उल्लंघन है। इस अपराध में पहली बार लिप्त पाये जाने पर 5,000 रुपये, जबकि दूसरी बार 10,000 रुपये का जुर्माना और एक साल तक की कैद की सजा हो सकती है। अधिकारियों के मुताबिक, बाइक-टैक्सी चलाने को लेकर सोमवार तक 25 चालकों का चालान किया गया है।

गौरतलब है कि परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार को कहा था कि दो, तीन और चार पहिया वाहनों की ऐप आधारित (टैक्सी) सेवाओं के लिए नीति अपने शुरुआती चरण में है तथा यह जल्द ही लायी जाएगी। बाइक-टैक्सी सेवा से जुड़े आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) निवासी आनंद राय (29) ने कहा कि मैंने तुरंत ऐप बंद कर दिया। मैं दिल्ली आया था ताकि कैब (ऐप आधारित टैक्सी) सेवा प्रदान करने वाली कंपनी के साथ काम कर सकूं। लेकिन किसी तरह से मैं एक दोपहिया वाहन खरीदने के लिए पैसा जुटा सका और बाइक-टैक्सी सेवा प्रदान करने वाली तीन कंपनियों के लिए काम करना शुरू किया। राय ने कहा कि मैंने पैसों का इंतजाम कर एक पुराना दोपहिया वाहन खरीदा और अब यदि इस पर पाबंदी लगा दी गई है तो मैं एक कार खरीदने के लिए पैसों का इंतजाम करने की कोशिश करूंगा। प्रमोद (25) नाम के एक व्यक्ति ने नौकरी ना मिल पाने पर अपने पिता द्वारा दी गई मोटरसाइकिल का उपयोग इस सेवा के लिए करना शुरू किया। वह प्रतिदिन करीब 700 रुपये कमा लेता है। प्रमोद भी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। प्रमोद ने कहा कि 'मैं एक स्नातक हूं। लेकिन नौकरी नहीं मिली इसलिए मैंने ओला के साथ पंजीकरण कराया और अपनी मोटरसाइकिल का उपयोग दोपहिया टैक्सी के रूप में किया। उन्होंने कहा कि कल मैंने सुना कि राष्ट्रीय राजधानी में दोपहिया टैक्सी के परिचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुझे लगा कि यह सच नहीं है। यदि इस तरह की कुछ योजना है तो सरकार को दोपहिया टैक्सी सेवा को वैध बनाने के लिए पहले एक योजना बनानी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.