द इकनॉमिक टाइम्स अवॉर्ड्स फॉर कॉरपोरेट एक्सिलेंस में नए-पुराने चेहरे एक मंच पर आए साथ

Updated on 18-03-2024 01:03 PM
मुंबई में शुक्रवार को ‘द इकनॉमिक टाइम्स अवॉर्ड्स फॉर कॉरपोरेट एक्सिलेंस’ का आयोजन किया गया। इसमें उद्योग जगत की कई हस्तियों के साथ पॉलिसीमेकर्स ने भी हिस्सा लिया। इनमें फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर, अशोक हिंदूजा ग्रुप के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन धीरज हिंदूजा, अपोलो टायर्स के चेयरमैन ओंकार सिंह कंवर, Kochi-Muziris Biennale के को-फाउंडर और प्रेजिडेंट बोस कृष्णामचारी, एचडीएफसी के पूर्व चेयरमैन दीपक पारेख, Moelis & Company की सीईओ मनीषा गिरोत्रा और सिलेब्रिटी शेफ रणवीर बरार ने भी हिस्सा लिया। जयशंकर समेत कई हस्तियों को इसमें सम्मानित किया गया।

सीतारमण ने क्या कहा

इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि रोजगार और प्राइवेट इनवेस्टमेंट जैसे कारकों का आकलन करते समय भारतीय अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों का ध्यान रखना होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि जब हम डेटा को देख रहे होते हैं तो सिर्फ फॉर्मल सेक्टर को ही देखते हैं, जबकि इनफॉर्मल सेक्टर की परवाह नहीं करते हैं। हम नए और उभरते क्षेत्रों पर भी ध्यान नहीं देते, जहां भारी बदलाव हो रहे हैं। हमारा ध्यान दुनियाभर के स्टील और सीमेंट प्लांट पर होता है। असल में ये उद्योग क्षमता बढ़ाने के बोझ से जूझ रहे हैं, जिसमें इन्हें सुधार करना होगा। लेकिन इन दिनों उभरते सेक्टरों में भारी निवेश हो रहा है। सेमीकंडक्टर, अक्षय ऊर्जा, भंडारण क्षमता, रेल, सड़कें जैसे तमाम सेक्टर हैं, जहां आप नया निवेश देख रहे हैं।

​जयशंकर को सम्मान

समारोह में विदेश मंत्री एस. जयशंकर को ‘रिफॉर्मर ऑफ द इयर’ समारोह से सम्मानित किया गया। जयशंकर ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में हिचकोलों के बीच भारत के आर्थिक विकास पर रोशनी डाली और बताया कि कैसे अब देश पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि दुनिया से कोई भी व्यक्ति अगर थोड़े अंतराल पर ही भारत आए, तो वह खुद यहां हो रहे बदलावों को भांप लेगा। आज दुनिया हमें ऐसे देश के रूप में देखती है जो खुद समस्याओं का समाधान तलाशने में सक्षम है। खुलकर अपने विचार रखता है और अपने हित में डटकर खड़ा रहता है। जैसा कि हमने अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए किया। उनका इशारा रूस से कच्चा तेल लेने की ओर था।

​अजय पीरामल की चिंता

पीरामल समूह के चेयरमैन अजय पीरामल कहते हैं कि देश की इकॉनमी को 10 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लिए विकास दर को कम से कम 18% की रफ्तार पकड़नी होगी। मेरी चिंता यह है कि इसके लिए पर्याप्त पूंजी नहीं होगी। इतिहास बताता है कि कर्ज लेकर ही आगे बढ़ सकते हैं। इसके लिए NBFC (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों) और लंबे समय के बॉण्ड मार्केट में और विकास की जरूरत है। ज्यादा सतर्कता कर्ज देने की ग्रोथ को सीमित करेगी।

​किस-किस को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर, अडानी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अडानी, एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा, टाइटन के एमडी सी के वेंकटरमण, Chanel की सीईओ लीना नायर, मैनकाइंड फार्मा के एमडी राजीव जुनेजा, लार्सन एंड टुब्रो के चेयरमैन एमिरेटस ए एम नाइक, मैनकाइंड फार्मा के चेयरमैन रमेश जुनेजा, एचडीएफसी बैंक की वीपी आशिमा भट्ट और डियाजियो की सीईओ हिना नागराजन को सम्मानित किया गया।


​किस-किस ने की शिरकत

कार्यक्रम में अशोक हिंदूजा ग्रुप के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन धीरज हिंदूजा, अपोलो टायर्स के चेयरमैन ओंकार सिंह कंवर, Kochi-Muziris Biennale के को-फाउंडर और प्रेजिडेंट बोस कृष्णामचारी, एचडीएफसी के पूर्व चेयरमैन दीपक पारेख, Moelis & Company की सीईओ मनीषा गिरोत्रा और सिलेब्रिटी शेफ रणवीर बरार ने भी हिस्सा लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.