तीन दिनों से करमई गांव के पास घूम रहा बूढ़ा घायल बाघ, दहशत में ग्रामीण

Updated on 21-06-2023 05:44 PM
भोपाल। औबेदुल्लागंज से देलावाड़ी के बीच करमई गांव के नजदीक पिछले तीन दिनों से घायल बाघ की दहशत फैली हुई है। बाघ गांव में घुसकर गाय का बछड़े को घसीटकर ले जा चुका है। बाघ बूढ़ा हो चुका है, साथ ही वह लंगड़ाकर भी चल रहा है इसलिए वन्य जीवों का शिकार नहीं कर सकता। ऐसे में उसके द्वारा मवेशियों और बुरे हालात में किसी और पर भी हमला करने का खतरा बना हुआ है। बाघ के गांव के पास होने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसकी स्थिति तो पता लगा ली है, लेकिन इन तीन दिनों में बाघ करीब 20 किलोमीटर का सफर तय कर गांव के पास की सीधी पहाड़ी में चढ़ गया, जहां जाकर उसे ट्रेंक्युलाइज करना भी संभव नहीं है।

वन विभाग का दल ट्रैप कैमरे से उसकी स्थिति देखने के साथ उसके लिए मांस रख रहा है, लेकिन बाघ को रेस्क्यू नहीं किया जा सका है। रातापानी अभयारण्य में 50 से 60 लोगों की टीम जंगल में बाघ को ढूंढने में लगी है। इधर देलावाड़ी मार्ग के पास करमई ग्राम के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार बाघ की टेरेटरी इस गांव के पास है। वहीं उसकी उम्र भी 10 से 12 साल है। पैरों में चोट लगने के कारण वो लंगड़ा रहा है।

तीन दिनों से घूम रहे ट्रेंक्युलाइज शूटर

वन विभाग की टीम तीन दिनों से बाघ को ठीक से ट्रेस नहीं कर सकी है। अब बाघ को पकड़ने के लिए टीम खड़ी पहाड़ी में रास्ता बनाकर चढ़ने का प्रयास कर रही है। वहीं दो दिन पहले बाघ का पिंजरा पहुंचाया था, लेकिन पहाड़ी में चढ़ाकर पिंजरा ले जाना काफी मुश्किल है। जिसके कारण टीम किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर पा रही है। ट्रेंकुलाइज शूटर भी बाघ नहीं मिलने के कारण वह मजबूर हैं।

पहाड़ी की झाड़ियों में बना रहा है ठिकाना

बाघ उसी जगह पर ज्यादा मूवमेंट कर रहा है, जहां पर झाड़ियां हैं और आसानी से शिकार मिल सकता है। वहीं इसके बाद सीधे वह पहाड़ी वापस हो रहा है। ऐसे में उसे लोकेट करना काफी मुश्किल भरा होता है। बाघ अभी जंगल और गांव के बीच में मूवमेंट कर रहा है। जिसे देखते हुए वन कर्मियों को ग्रामीणों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता है। ऐसे में गांव के लोगों को सुरक्षित करने के लिए गांव के बाहर भारी मानव बल की तैनाती की जा रही है।

इनका कहना है

देलावाड़ी रोड़ पर गांव करमई के पास जंगल के क्षेत्र में एक बुजुर्ग बाघ का मूवमेंट है। वह लंगड़ाकर चल रहा है। अभी वो बाघ शिकार करने में असमर्थ लग रहा है। इसलिए सर्चिंग के साथ पांच ट्रैप कैमरे उस क्षेत्र में लगाए गए हैं, जहां बाघ का मूवमेंट होने की संभावना है। बाघ खड़ी पहाड़ी में चढ़ गया है, इसलिए उसे ट्रेंक्युलाइज नहीं किया जा पा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
भोपाल, बरकतउल्ला बरकतउल्ला (बीयू) की लेटलतीफी का असर अब विद्यार्थियों के फोर्थ ईयर के विकल्प पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय अब तक बीए और बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल, विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को दशहरा मैदान में मप्र आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया। परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वे…
 10 August 2026
भोपाल/ग्वालियर, राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में जारी अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग बड़ा एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक नक्शा तेजी से बदल रहा है। बीएचईएल और भारी इंजीनियरिंग पर केंद्रित रहे इस क्षेत्र में अब सेक्टर-वाइज इंडस्ट्रियल क्लस्टर आकार…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर काम कर रही दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अब तक 260 मीटर सुरंग बना चुकी है। भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के…
 10 August 2026
भोपाल, संस्कृत विषय के प्रति विद्यार्थियों में घटते रुझान में तेजी लाने और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य सरकार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को…
 10 August 2026
भोपाल, एक पिता ने जिंदगीभर मेहनत कर अपने चार बच्चों को पाला। जो कुछ कमाया, उनके बीच बांट दिया। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उसी पिता को अपनों से दूर वृद्धाश्रम…
 10 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को अनुसूचित जनजाति के लिए 23 प्रतिशत और अनुसूचित…
 10 August 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…
Advt.