जमीन के विवाद में बुजुर्ग को मार दी गोली, उधर तेज रफ्तार गाड़ी ने ली मजदूर की जान

Updated on 11-09-2023 02:23 PM
बेगूसराय: जिले में जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने घर पर चढ़कर एक बुजुर्ग को गोली मार दी। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए घर पर भी फायरिंग भी की गई। यहां बदमाशों ने आधी रात सोए अवस्था में एक बुजुर्ग को गोली मारकर घायल कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनते ही घरवालों में अफरा तफरी मच गई। इसके बाद सभी बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। घटना सिंघौल ओपी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 7 डुमरी मोहल्ले की है। जख्मी की पहचान 82 वर्षीय बुजुर्ग जाेगो सिंह के रुप में की गई है। जख्मी ने बताया कि रविवार की रात वह अपने दरवाजे पर सो रहे थे। तभी आधी रात करीब 4-5 की संख्या में नकाबपोश बदमाश आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में बदमाशों की एक गोली उनके पैर में लग गई जिसमें वह जख्मी हो गए। घायल ने बताया कि उनका पटीदार के साथ डेढ़ कट्टे जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कई बार पंचायत हुई थी लेकिन विवाद नहीं सुलझा और इसी विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। सिंघौल थाने की पुलिस गोलीबारी की सूचना मिलते ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जबकि गोली से घायल बुजुर्ग का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मंदिर दर्शन के दौरान ट्रक ने मजदूर को कुचला

वहीं जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एन एच 31 किनारे मंदिर में दर्शन करने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने एक बुजुर्ग को रौंद दिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गाड़ी वाहन अनियंत्रित होकर गढ्ढे में जा गिरी और ड्राइवर उसे छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 7 बिंद टोली गांव निवासी 62 वर्षीय धनेश्वर यादव के रुप में हुई। परिजनों ने बताया कि मृतक मजदूरी का काम करता था और सोमवार की सुबह मजदूरी के लिए ही निकला था। लेकिन रास्ते में ही उसे गाड़ी ने कुचल दिया। साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। पुलिस ने गाड़ी को जब्त भी कर लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.