रश्मिका मंदाना की सगाई का पुराना वीडियो हुआ वायरल:8 साल पहले 13 साल बड़े को-स्टार से हुई थी सगा

Updated on 22-11-2024 03:59 PM

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना का एक पुराना वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रश्मिका सगाई करती नजर आ रही हैं। दरअसल, यह वीडियो 8 साल पुराना है। इस वीडियो में एक्ट्रेस रक्षित शेट्टी से सगाई करती दिख रही हैं। सगाई के बाद दोनों अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।

पहली फिल्म के को-स्टार से की थी सगाई

रश्मिका ने साल 2016 में रक्षित शेट्टी के साथ कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों ने डेट करना शुरु कर दिया था और 3 जुलाई 2017 को दोनों ने सगाई कर ली थी। सगाई के वक्त रश्मिका केवल 21 साल की थीं और रक्षित शेट्टी 34 साल के थे। दोनों की उम्र के बीच करीब 13 साल का गैप था।

साल 2018 में टूट गया था रिश्ता

रश्मिका और रक्षित का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला। सगाई के एक साल बाद सितंबर 2018 में दोनों की सगाई टूट गई। रिश्ता टूटने के पीछे की वजह को लेकर दोनों ने कभी कुछ नहीं बताया।

अब भी टच में हैं हम दोनों- रक्षित

रश्मिका और रक्षित का रिश्ता खत्म हो चुका है लेकिन अब भी दोनों एक दूसरे से टच में हैं। एक बार रक्षित ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा था, 'मैं और रश्मिका कभी-कभी एक-दूसरे को मेसेज कर लेते हैं। जब भी हम दोनों की कोई फिल्म रिलीज होती है तो हम एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।' 

पुष्पा-2 में नजर आएंगी रश्मिका

रश्मिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म पुष्पा 2: द रूल 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में एक्ट्रेस एक बार फिर से श्रीवल्ली की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं।

विजय देवरकोंडा के साथ जोड़ा जाता है नाम

रश्मिका मंदाना का नाम साउथ स्टार विजय देवरकोंडा के साथ लंबे समय से जुड़ रहा है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। और उनके फैंस को ये जोड़ी काफी पसंद है

कौन हैं रक्षित शेट्टी ?

रक्षित शेट्टी एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं, उनकी फिल्म 'रिचर्ड एंथनी: लॉर्ड ऑफ द सी' 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वह लीड एक्टर हैं और उन्होंने इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया है। वहीं, साल 2022 में रक्षित शेट्टी को '777 चार्ली' फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.