ओले-ओले-ओले... पाकिस्तान के मैच में रन नहीं बर्फ बरसे, मैदान पर कैसे बिछी सफेद चादर

Updated on 21-04-2023 07:55 PM
रावलपिंडी: न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान दौरे पर है। पांच टी-20 मैच की सीरीज में पाकिस्तानी टीम 2-1 से आगे चल रही है। गुरुवार रात दोनों टीम के बीच चौथा मुकाबला शुरू तो, हुए लेकिन खराब मौसम के चलते पूरा नहीं हो सका। मैच रोके जाने के वक्त तक पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड टीम ने 18.5 ओवर्स में पांच विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए थे। मार्क चैपमैन और चाड बोवेस के अर्धशतक पूरे हो चुके थे। तभी भारी बारिश के बाद ओले गिरने लगे। खिलाड़ियों को बाहर आना पड़ा। ग्राउंड्समैन कवर्स लेकर भीतर भागे जरूर, लेकिन बड़े-बड़े ओलों से खुद को बचाने के लिए उसी कवर्स से खुद को ढ़कते भी नजर आए। इसके बाद अंपायर ने मैच रद्द कर दिया। अब इसी मैदान पर अगले सोमवार को सीरीज का आखिरी और निर्णायक टी-20 होगा।

इस मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड के कप्तान कप्तान टॉम लाथम (13) ने कीवी टीम को आक्रामक शुरुआत दी जब उन्होंने बाबर आजम के टॉस जीतने और क्षेत्ररक्षण के लिए चुने जाने के बाद पहले ओवर में पाकिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को तीन चौके लगाए। लाथम लंबे समय तक टिक नहीं पाए। बाबर ने जब पावरप्ले के भीतर ही बाएं हाथ के स्पिनर इमाद वसीम की ओर रुख किया, जिससे पाकिस्तान को फटाफट दो विकेट मिल गए।

लाथम ने वसीम को डीप स्क्वॉयर लेग पर निपटाया। स्वीप मारने के चक्कर में उन्होंने अपना विकेट फेंका तो और विल यंग (6) को नीची गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। मगर दूसरे ओपनर चाड बोवेस टिके रहे, जिन्होंने 54 रन बनाए और अफरीदी के खिलाफ शुरुआती आक्रामकता दिखाई। पावरप्ले में न्यूजीलैंड का स्कोर 50-2 था।

बोवेस ने चैपमैन के साथ चौथे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड को दोबारा मैच में वापसी करवाई। सलामी बल्लेबाज बोवेस ने लेग स्पिनर शादाब खान के खिलाफ चौके और छक्के के साथ अपना पहला टी-20 अर्धशतक जमाया। अफरीदी ने अपनी पिटाई का बदला लेते हुए बोवेस को आउट किया। इसके बाद चैपमैन ने डेथ ओवर्स में पाकिस्तानी बोलर्स को निपटाना शुरू किया तभी बारिश शुरू हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.