उमर अब्दुल्ला की नसीहत- ‘कांग्रेस को मंथन करना चाहिए कि राजभवन का रास्ता नापने वाले घर कैसे बैठे रह गए’

Updated on 09-10-2024 01:04 PM

नई दिल्ली । हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। आगामी चुनावों में उसे सहयोगी दलों के दबाव का सामना करना पड़ेगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है।


हरियाणा के परिणाम आने के बाद आम आदमी पार्टी के कर्ताधर्ता अरविंद केजरीवाल और मुंबई में उद्धव ठाकरे शिवसेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया दी। प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा को जीत की बधाई देते हुए कहा कि जहां कांग्रेस का भाजपा के साथ सीधा मुकाबला होता है, वहां कांग्रेस कमजोर पड़ जाती हैं।


उमर अब्दुल्ला की कांग्रेस को नसीहत


इस बीच, जम्मू-कश्मीर के भावी मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी कांग्रेस पर तंज कसा है। उमर ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस कभी 60 सीट पर थी, फिर 30 पर आई। यह कैसे हुआ? क्या कारण है कि कपड़े सिलवा कर राजभवन का रास्ता नापने वाले घर बैठे रह गए? कांग्रेस को इस पर गहराई से विचार करना चाहिए।


माना जा रहा है कि उमर अब्दुल्ला ने अंदरूनी कलह को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। हरियाणा चुनाव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुमार सैलजा के बीच तनातनी साफ देखने को मिली थी।


इशारों-इशारों में क्या कह गईं प्रियंका


प्रियंका की इस प्रतिक्रिया को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रियंका ने कांग्रेस को संदेश देने की कोशिश की है कि महाराष्ट्र का विधानसभा उद्धव ठाकरे को आगे रखकर लड़ा जाए, तभी भाजपा और उसके सहयोगी दलों का मुकाबला किया जा सकता है। अब महाराष्ट्र के सीट बंटवारे में भी सहयोगी दल कांग्रेस पर हावी होने की कोशिश करेंगे।


अरविंद केजरीवाल का कांग्रेस पर तंज


अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की हार के बाद कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने दिल्ली में कहा, किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए। अतिआत्मविश्वास भारी पड़ सकता है।


अपने पार्षदों की बैठक में केजरीवाल ने कहा कि आपस में नहीं लड़ना है। यह काम चुनाव बाद कर लेंगे। यदि आपस में लड़ते रहे, तो हार तय है। माना जा रहा है कि केजरीवाल का इशारा हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी सैलजा के विवाद पर था


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.