निर्धारित समय में राशनकार्ड बनने पर ओमप्रकाश ने जतायी खुशी

Updated on 19-07-2023 03:12 PM

धमतरी ।   प्रदेशवासियों को घर बैठे निर्धारित समय सीमा में सरकारी सुविधाएं वो भी पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में मुख्यमंत्री मितान योजना की शुरूआत की। इस योजना की खासीयत यह है कि इसकी समय सीमा निर्धारित है। राज्य में प्रत्येक शासकीय कार्य सुनियोजित तरीके हों और  नागरिकों को बिना किसी परेशानी के सभी शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके, इसी उद्देश की पूर्ति हेतु शासकीय सेवाओं को मितान के माध्यम से प्रदेशवासियों के घर तक पहुंचाया जा रहा है, जिसका लाभ प्रदेश के महिला, युवा व बुजुर्ग वर्ग को मिल रहा है।

किसी सामान्य व्यक्ति को अगर कहा जाये कि सरकारी दफ्तरों से कोई दस्तावेज निकालवाओं या कोई दस्तावेज तैयार कराओं तो उसे पहले ही चक्कर आने लग जायेगा। क्योंकि सरकारी दफ्तर बेवजह ही बदनाम है कि काम नहीं होता है। अगर सही दस्तावेजों के साथ प्रक्रिया पूरी करते हुए कार्य कराया जाये तो, कोई भी काम समय पर पूरा हो सकता है। जैसा कि धमतरी जिले के ओमप्रकाश निषाद ने किया। ओमप्रकाश अपने माता-पिता के साथ संयुक्त रूप से परिवार में रहता था, लेकिन शादी के बाद जब परिवार बढ़ने और सरकारी काम के लिए दस्तावेज की आवश्यकता महसूस होने लगी। तब उसने अपना अलग राशन कार्ड बनाने की सोची। ओमप्रकाश को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गयी मुख्यमंत्री मितान योजना की जानकारी मिली। उसने इस योजना का लाभ लेने के लिए टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल किया, जिसके बाद शासन द्वारा नियुक्त मितान ने मोबाईल पर बात कर घर आने की तिथि एवं समय के बारे में अवगत कराया। निर्धारित तिथि को समय पर पहुंचकर मितान ने आवश्यक दस्तावेज मांगे और लेकर चला गया। ओम प्रकाश ने बताया कि कुछ ही दिनों में उसका नया राशन कार्ड लेकर मितान उसके घर आ गया। ओम प्रकाश ने कहा कि बिना मेहनत करें मेरा राशनकार्ड बन गया विश्वास नही ंहो रहा है। ऐसी जनआकांक्षानुरूप योजना संचालित करने के लिए ओमप्रकाश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार प्रकट कर रहे है।।

 सरकारी विभाग के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं

इस सेवा से लोगों को श्रम, समय और धन की बचत हो रही है. साथ ही प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से भी निजात मिल रही है. वास्तव में छत्तीसगढ़ में मितान योजना से नागरिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है और मितान की सेवाओं से नागरिकों को घर बैठे ही शासकीय सेवायें की सुविधा मिल रही है।

आवेदन कैसे करें-

मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से नागरिकों के घर पर दस्तावेज/प्रमाण पत्र /लाइसेंस बनवाने संबंधी सभी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह योजना प्रदेश के सभी नगर निगमों एवं नगर पालिकाओं में संचालित है। मितान एजेंट द्वारा नागरिको के निवास स्थान में पहुंच कर सेवा का ऑनलाइन पंजीयन एवं दस्तावेज संकलन का कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले 14545 पर कॉल करने की आवश्यकता होगी। उसके बाद आपको जिस भी सरकारी सेवा की जरूरत है उसके बारे में उस फोन कॉल पर बताना होगा। और फिर उसके बाद वह आपसे आपकी एड्रेस और नाम नंबर इत्यादि मांगेंगे उसको दे देना है और उसके बाद जैसे ही आप अपने बारे में सभी निजी जानकारी बता देंगे तो आपके घर पर उस सरकारी सेवा से जुड़े आदमी आएगा, और आपको उस सरकारी सेवा का सेवा प्रदान करेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.