भाई दूज पर नमो भारत ने दी बहनों को सौगात, दो घंटे पहले मिलेगी ट्रेन की सेवाएं

Updated on 02-11-2024 04:48 PM
नई दिल्ली: एनसीआरटीसी ने भैया दूज पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक अहम फैसला किया है। नमो भारत ट्रेन की सेवाएं भाई दूज के अवसर पर रविवार, 3 नवंबर 2024 को नियमित समय से पहले आरंभ की जाएंगी। एनसीआरटीसी ने भाई दूज के मद्देनजर यह निर्णय लिया है ताकि यात्रियों को आवागमन में सुविधा और सहूलियत मिल सके। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन सेवाएं रविवार को सुबह 8:00 बजे के बजाय सुबह 6:00 बजे से संचालित की जाएंगी। यह रात 10:00 बजे तक जारी रहेंगी। आमतौर पर नमो भारत ट्रेन सोमवार से शनिवार तक सुबह 6 बजे और रविवार को सुबह 8 बजे से संचालित होती है।यात्रियों की अनुमानित संख्या को ध्यान में रखते हुए, आवश्यकता पड़ने पर ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं, ताकि सभी के लिए एक सहज और आरामदायक यात्रा का अनुभव सुनिश्चित हो सके। प्रत्येक नमो भारत ट्रेन में सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महिला कोच उपलब्ध है, जो मेरठ की ओर यात्रा करते समय दूसरा कोच है, जबकि दिल्ली की दिशा में दूसरे-से-अंतिम कोच है। इसके अतिरिक्त सुविधा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए अन्य कोचों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें उपलब्ध हैं। सभी नमो भारत ट्रेनें और स्टेशन सार्वभौमिक रूप से सुलभ हैं, जो अलग-अलग जरूरत वाले यात्रियों के लिए एक सहज और समावेशी यात्रा अनुभव सुनिश्चित करते हैं।

एक साल पूरा

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों ने हाल ही में संचालन का एक वर्ष पूरा किया है। साहिबाबाद से मेरठ साउथ के बीच नौ स्टेशनों को जोड़ने वाले 42 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर 40 लाख से अधिक यात्रियों ने अभी तक नमो भारत ट्रेन सेवा का आनंद लिया है। ये कॉरिडोर जल्द ही साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर सेक्शन के जुड़ने के साथ 54 किलोमीटर तक विस्तारित होने वाला है। फिलहाल इसके लिए ट्रायल रन जारी हैं। इस विस्तार में आनंद विहार और न्यू अशोक नगर जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। इससे कनेक्टिविटी और मजबूत होगी और एनसीआर में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक पारगमन विकल्प उपलब्ध होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.